कानपुर

मायावती ने कानपुर में शिवालय पार्क का प्रस्ताव रद्द करने का किया स्वागत, सरकार को दिया धन्यवाद

बसपा अध्यक्ष ने इससे पहले 31 अगस्त को एक पोस्ट में इस परियोजना पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे 'पूरी तरह से अनुचित' बताया था और चेतावनी दी थी कि अगर इसे नहीं रोका गया तो इससे अशांति और नफरत फैल सकती है।

Image

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती (फाइल फोटो: PTI)

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कानपुर के गौतम बुद्ध पार्क में शिवालय पार्क बनाने के विवादास्पद प्रस्ताव को रद्द करने के कथित फैसले का स्वागत किया और इस कदम के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया।मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'कानपुर के प्रसिद्ध बुद्ध पार्क में शिवालय पार्क बनाने का यह अति-विवादित प्रस्ताव रद्द किये जाने की आज मीडिया में ख़बर छपी है, जिसका स्वागत व उत्तर प्रदेश सरकार को इसके लिये धन्यवाद भी है।'

उन्होंने इसी पोस्ट में कहा, 'उम्मीद है कि सरकार आगे अन्यत्र कहीं भी ऐसा कोई विवाद खड़ा करने के षडयंत्र को गंभीरता से लेकर इसके विरुद्ध सख़्ती करेगी ताकि समाज में शांति-व्यवस्था, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का वातावरण बिगड़ने ना पाये।'

दरअसल, कानपुर नगर निगम ने गौतम बुद्ध पार्क के भीतर 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियों वाले पार्क के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की योजना पेश की थी। उसके बाद से ही विवाद खड़ा हो गया था। गौतम बुद्ध पार्क बौद्धों और आंबेडकरवादियों की आस्था का प्रतीक माना जाता है।

इस कदम का आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद सहित विभिन्न दलित नेताओं ने कड़ा विरोध किया और कहा कि यह भगवान बुद्ध और डॉ. भीम राव आंबेडकर द्वारा प्रस्तुत धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कमजोर करता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!