Magh Mela 2022: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कानपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनवरी और फरवरी में 26 दिन टेनरियां बंद करने का आदेश जारी किया है। माघ मेले से लेकर महाशिवरात्रि तक कानपुर नगर में 26 दिनों तक टेनरियां और गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य उद्यो बंद रहेंगे। रंगीन प्रवाह छोड़ने वाली टेनरी और रंग उद्योग के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। यह उद्योग गंगा स्नान से दो दिन पहले ही पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। इन्हें इसलिए बंद किया गया है कि ताकि श्रद्धालुओं को गंगा में स्नान के लिए शुद्ध पानी मिल सके। इसकी निगरानी के लिए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने आठ टीमों का गठन किया है।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर के अनुसार माघ मेले को लेकर पर्यावरण विभाग ने गंगा नदी के जल की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए गंगा बेसिन में स्थित सारे जल प्रदूषणकारी उद्योगों का रोस्टर अवधि जारी कर दिया है।
