कानपुर

Kanpur News: राम भक्ति में लीन हुए कानपुर के कैदी, शुरू की एक अनोखी पहल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 12:45 PM IST

Kanpur News: अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले कानपुर जेल में बंद कैदियों ने इसमें सहयोग देने के लिए एक अनोखी पहली की शुरुआत की है। वह राम मंदिर के लिए राम पताका बना रहे हैं। कैदियों को इच्छा को देखते हुए जेल प्रशासन भी उन्हें अपना समर्थन दे रहा है।

Image

कानपुर जेल के कैदियों की पहल

Kanpur News: अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे ही कार्यक्रम की तैयारी तेज होती जा रही है और लोगों का हर्षोल्लास भी बढ़ता ही जा रहा है। लगातार किसी न किसी प्रकार से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों द्वारा भेजी गई भेट अयोध्या पहुंच रही है। बता दें कि अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। चारों तरफ खुशी का माहौल है। यहां हर कोई किसी न किसी तरह के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अपनी भागीदारी दे रहा है। ऐसे में कानपुर जेल में बंद कैदी भी पीछे नहीं है। ये कैदी भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अपना सहयोग देना चाहते हैं, जिसके लिए वह राम पताका बना रहे है।

राम पताका बनाने के लिए और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अपना सहयोग देने के लिए ये कैदी तेजी से सिलाई कर रहे है ताकि समय से पहले काम पूरा हो जाए। यह सभी कैदी मिलकर राम पताका बना रहे हैं, जो हनुमान जी को सबसे प्रिय है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में देश के हर कोनों से सहयोग आते देख कानपुर जेल के कैदियों ने भी सहयोग देते हुए तय किया की वो अपने हाथों से राम पताका बनाकर अयोध्या भेजेंगे।

जेल प्रशासन ने कैदियों की पहल को किया समर्थन

कैदियों की भावना को समझते हुए और उनकी इस पहल को समर्थन देने के लिए जेल प्रशासन ने अपना पूरा सहयोग दिया है। जेल प्रशासन ने राम पताका बनाने के लिए आवश्यक सारे समान का इंतजाम कर दिया है। अयोध्या राम मंदिर के लिए अपने हाथों से राम पताका बनाकर जेल के ये कैदी काफी खुश है। जेल प्रशासन ने बताया कि इन कैदियों की प्रभु श्रीराम में बहुत श्रद्धा है। इतना ही नहीं 22 तारीख को कैदी भजन कीर्तन करते हुए व्रत भी रखेंगे। जानकारी के अनुसार कानपुर जेल के कैदियों के द्वारा कुल 2100 राम पताका बनाए जा रहे हैं। इनके पूरा होने के बाद जेल प्रशासन द्वारा इन पताकाओं को अयोध्या भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही बता दें कि 22 जनवरी को कैदियों के लिए प्राण प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण का इंतजाम भी किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article