कानपुर

Kanpur Accident: कानपुर में दिल दहलाने वाला हादसा, स्कूटर सवार युवक को 400 मीटर तक घसीटता गया लोडर

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद एक लोडर स्कूटर सवार युवक को 400 दूर तक घसीटता ले गया। युवक के स्कूटर का हैंडल लोडर में फंसने के बाद उसके चालक ने गाड़ी रोकी नहीं, जिससे यह हादसा हो गया। जिसमें स्कूटर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गुस्साए राहगीरों ने लोडर चालक को पकड़कर पीटा। वहीं पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Image

कानपुर में दर्दनाक हादसा

Kanpur Accident News: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। जहां एक लोडर ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटर लोडर में फंस गया। जिसके बाद लोडर युवक को 400 मीटर तक घसीट कर ले गया। युवक दर्द से चीखता रहा, लेकिन चालक ने लोडर को रोका नहीं। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गुस्साए राहगीरों ने लोडर चालक को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा।

लालबंगला चौराहे के पास हुआ हादसा

यह हादसा कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में लालबंगला चौराहे के पास हुआ। जहां टक्कर लगने से स्कूटर का हैंडल लोडर के पिछले हिस्से में फंस गया। जिससे वह स्कूटर के साथ घसीटता हुआ गिर गया। लेकिन लोडर चालक ने गाड़ी रोकी नहीं। जिससे लोडर युवक को लालबंगला चौराहे से केडीए चौराहे तक घसीटकर ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा। लेकिन ड्राइवर लोडर को 400 मीटर तक भगाता ले गया।

युवक को हैलेट अस्पताल भेजा गया

इस दर्दनाक नजारे को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन जब तक वाहन रुका, तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को कांशीराम अस्पताल भेजा। लेकिन युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे में युवक का स्कूटर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article