Green Park Visitor Gallery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में ग्रीन पार्क स्टेडियम में तैयार की गई विजिटर गैलरी को अगले महीने 19 फरवरी से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। विजिटर गैलरी को क्रिकेट म्यूजियम, कैफेटेरिया, आडियो-वीडियो रूम सहित अन्य सुविधाओं से लैस किया गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और खेल विभाग के सहयोग से स्मार्ट सिटी के तहत पहले चरण का काम पूरा हो गया है। दूसरे चरण का काम पूरा होते ही इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश शुल्क, यूजर चार्जेस पर चर्चा करने और अंतिम रूप देने के साथ ही दैनिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है। शहर को स्पोर्ट्स हब बनाने के कार्यों को लेकर कमिश्नर डॉक्टर राजशेखर ने मुआयना किया। उन्होंने जल्द कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर डॉक्टर राजशेखर ने बताया कि डायरेक्टर पवेलियन के द्वितीय तल पर ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी के दूसरे चरण का सिविल कार्य भी पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।
कमिश्नर ने बताया कि नई सुविधा में सिंथेटिक मैटिंग के साथ ही पांच लकड़ी के बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं। इसमें छह से आठ टेबल टेनिस कोर्ट की सुविधा मिलेगी।
