कानपुर

कानपुर देहात मामले में योगी सरकार ने परिजनों को दी 10 लाख रुपए की सहायता राशि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 07:06 PM IST

कानपुर देहात में मां-बेटी की मौत के मामले को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए। साथ ही परिजनों को 10 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की।

Image

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मामले पर सीएम योगी गंभीर, हर संभव मदद का दिया भरोसा
  • शासन की ओर से बेटों के इलाज के लिए दी गई सहायता राशि
  • बिठूर घाट पर परिजनों ने मां-बेटी का किया अंतिम संस्कार

कानपुर: कानपुर देहात में मां-बेटी की मौत के मामले को उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार को ही इस मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं बुधवार को बिठूर घाट पर परिवार के द्वारा शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरकार की ओर से परिजनों को घायल बेटों के इलाज के लिए प्रत्येक को 5 लाख रुपए (कुल 10 लाख रुपए) की सहायता राशि प्रदान की गई है।

साथ ही दोनों बेटों को सरकार की ओर से सुरक्षा भी प्रदान की गई है। यही नहीं, गांव में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए न सिर्फ मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं, बल्कि तुरंत जांच के भी आदेश दिए थे। वहीं परिवार की ओर से भी सीएम योगी को एक अनुरोध पत्र भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर बेहद सजग है। कानपुर देहात में घटी इस घटना पर कानपुर देहात से लेकर लखनऊ तक अधिकारी एक्शन में हैं। इसी क्रम में गुरुवार सुबह डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और रेवेन्यू डिपाटर्मेंट की टीमें गांव का दौरा करने पहुंच रही हैं। ये टीमें वहां आवास, वृद्धा पेंशन और कृषि भूमि पट्टा से संबंधित कार्यवाही को पूर्ण करेंगी। मृतका के पति का जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जाएगा। स्वयं जीएसवीएम प्रशासन और प्रिंसिपल व्यक्तिगत तौर पर इलाज की मॉनीटरिंग करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article