कानपुर

कानपुर देहात BJP में अंतर्कलह, पार्टी ने राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति अनिल शुक्ला को भेजा नोटिस

कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, राजेश तिवारी और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Image

भाजपा मंत्री प्रतिभा शुक्ला और अनिल शुक्ला वारसी (फोटो-ट्विटर)

कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर गुटबाजी और आंतरिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जो अब लखनऊ तक पहुंच गई है। पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, राजेश तिवारी और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर पार्टी महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने जारी किया है।

7 दिन के भीतर देना होगा जवाब

नोटिस में कहा गया है कि इन नेताओं की गतिविधियां पार्टी के आचरण के विपरीत हैं और उन्हें 7 दिन के भीतर अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मनोज शुक्ला और राजेश तिवारी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं पर निशाना साधा था, यह कहते हुए कि वे पार्टी के लिए हानिकारक हैं और व्यक्तिगत हित साधने में लगे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चारों विधायक भ्रष्ट हैं और इनमें से कोई भी पुराना भाजपाई नहीं है। इसके अलावा, अनिल वारसी ने 24 जुलाई को एक धरना दिया था, जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे का आरोप लगाया था। इस मामले में योगी सरकार ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article