Jhansi Car Accident: झांसी में देर रात को दो कारों की आमने-सामने से भिडंत हुईं। जिसमें एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया और हवा में उछलकर नीचे गिरा। इस हादसे में कार में सवार दंपत्ति और 6 महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
ओवरटेक की कोशिश में हुई टक्कर
यह घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के झोकन बाग इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि दूसरी कार को ओवरटेक करने के दौरान यह घटना हुई। सीसीटीवी विडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार को दूसरी कार सामने से टक्कर मारती है। इस दौरान कार के पीछे एक बाइक सवार भी आ रहा होता है, वह बाइक सवार भी घटना की चपेट में आ जाता है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
