कानपुर

कानपुर के थाने में भीड़ ने किया बवाल, तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanpur: यूपी के कानपुर में असामाजिक तत्वों ने पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, गालियां दीं और थाने में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस थाने में भी तोड़फोड़ की है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

कानपुर के थाने में भीड़ ने किया बवाल (फोटो -iStock)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान 'असामाजिक तत्वों' ने एक होमगार्ड जवान समेत तीन लोगों पर हमला किया और थाने में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस सिलसिले में होमगार्ड जवान की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में कहीं भी कांवड़ या कांवड़िये शब्द का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन पुलिस थाने में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

असामाजिक तत्वों ने किया पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार रात एक युवक दौड़ते समय गंगा रोड तिराहा इलाके में फिसलकर गिर गया। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान उमा शंकर, चौकीदार राम किशोर और विश्वजीत नामक एक छात्र उसकी मदद के लिए पहुंचे। यह देखकर दर्जनों 'असामाजिक तत्वों' को लगा कि उनका साथी इन्हीं लोगों की वजह से गिरा है। इसके बाद उन्होंने तीनों लोगों पर हमला कर दिया। बिल्हौर के सहायक पुलिस आयुक्त अमरनाथ यादव ने कहा, "भीड़ ने होमगार्ड जवान, चौकीदार और छात्र की पिटाई की। बाद में वे उनका पीछा करते हुए शिवराजपुर थाना पहुंच गए, जहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, गालियां दीं और थाने में तोड़फोड़ की।"

पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़

यादव ने बताया कि हमलावरों ने महिला हेल्प डेस्क के शीशे तोड़ दिए, पुलिस प्रतिक्रिया वाहन की खिड़कियां तोड़ दीं और थाना परिसर में खड़े अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम पुलिस स्टेशन और आस-पास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज के आधार पर, पुलिस ने हिंसा में शामिल 20 संदिग्धों की पहचान की और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

यादव ने कहा,"इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दंगा करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, किसी लोक सेवक को कर्तव्य से विरत करने के लिए चोट पहुंचाने, लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली शरारत, और शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने के आरोपों के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।"

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग