कानपुर

Dhanteras 2023: कानपुर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त, इन बाजारों से करें सोने-चांदी की शॉपिंग

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Kanpur 2023: कानपुर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त कौन सा है और सोना-चांदी समेत धनतेरस की सारी शॉपिंग के लिए कानपुर के कौन से मार्केट बेस्ट हैं, आइए इस बारे में सब जानते हैं।

Image

कानपुर में धनतेरस पूजा का समय (फोटो साभार - istock)

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Kanpur 2023: 10 नवंबर को कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ रही है। इस दिन धनतेरस का त्योहार है। इसी दिन से दीपावली की शुरुआत होती है। धनतेरस के पर्व को लेकर मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश को लेकर देवताओं के वैद्य धनवंतरी प्रकट हुए थे। इस दिन अमृत कलश के साथ माता लक्ष्मी भी अवतरित हुई थीं। इसी कारण इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की उपासना की जाती है। इस दिन कुबेर देवता की भी पूजा होती है। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से सौभाग्य प्राप्त होता है और धन धान्य की भी वृद्धि होती है। कानपुर के लोग भी धनतेरस त्योहार को पूरी रीति रिवाज के साथ मनाते है। हर शहर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त अलग समय पर होता है। आपके शहर कानपुर में धनतेरस का शुभ मुहूर्त क्या है, आइए जानते हैं।

कानपुर में इस समय करें धनतेरस पूजा

कानपुर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त - 17:38 से 19:35

कानपुर में प्रदोष काल - 17:21 से 19:58

कानपुर में वृषभ काल - 17:38 से 19:35

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 10 नवम्बर 2023 को 12:35 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवम्बर 2023 को 13:57 बजे

धनतेरस पर बाजारों की रौनक

कानपुर में हर साल धनतेरस के दिन बाजारों में बड़ी धूम रहती है। इस दिन लोग खासतौर पर सोना-चांदी के सामान या बर्तनों की खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करना बहुत शुभ होता है। धनतेरस पर लोग खासतौर से सोने-चांदी की चीजें या बर्तन जरूर खरीदते हैं। धनतेरस की शॉपिंग के लिए कानपुर के बेस्ट मार्केट नीचे दिए गए हैं।

कानपुर के इन बाजारों में करें धनतेरस शॉपिंग

  • गुमटी बाजार
  • सीसामऊ बाजार
  • हटिया बाजार
  • घुमनी बाजार
  • शिवाला मार्केट
  • मूलगंज मार्केट
  • पी रोड मार्केट
  • नवीन मार्केट
  • बिरहाना रोड मार्केट
  • विद्यार्थी मार्केट
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article