Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat 2023: इस साल 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार पड़ रहा है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी माता और कुबेर देव की पूजा होती है ताकि घर में धन और संपन्नता बनी रहे। इस दिन लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल के दौरान ही की जाती है। प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद शुरू होकर ढाई घंटे के करीब रहता है। आपके शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे। धनतेरस के दिन सोना-चांदी की चीजें और बर्तन खरीदने का रिवाज है। आज हम आपको बताएंगे कि आपके शहर में धनतेरस के दिन सोना चांदी का क्या भाव है और किस जगह से सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं।
इन बाजारों से करें सस्ती शॉपिंग
- दिल्ली में चांदनी चौक का दरीबा कलान मार्केट
- दिल्ली का जनपथ, सरोजनी मार्केट और लाजपत नगर
- मथुरा का छत्ता मार्केट और कृष्णा नगर मार्केट
- मेरठ का गढ़ रोड बाजार
- लखनऊ का अमीनाबाद मार्केट
- प्रयागराज का चौक बाजार और कटरा बाजार
- बनारस का गदौलिया मार्केट
- नोएडा का इंदिरा मार्केट
- पटना का खेतान मार्केट, हथवा मार्केट और मौर्या लोक शॉपिंग कॉम्पलेक्स
- रांची का फरियाल शॉपिंग सेंटर और कश्मीर वस्त्रालय संग्रह
शहरों में धनतेरस पर सोना-चांदी का भाव
| शहर | 24 कैरेट सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम) | चांदी का रेट (प्रति किलो) |
| दिल्ली | 60,160 | 71,050 |
| नोएडा | 60,280 | 71,190 |
| लखनऊ | 60,270 | 71,190 |
| कानपुर | 60,270 | 71,190 |
| प्रयागराज | 60,270 | 71,190 |
| आगरा | 60,270 | 71,190 |
| वाराणसी | 60,290 | 71,160 |
| जयपुर | 60,270 | 71,130 |
| अहमदाबाद | 60,350 | 71,240 |
| मुंबई | 60,270 | 71,140 |
| भोपाल | 60,340 | 71,220 |
| चैन्नई | 60,550 | 71,380 |
| अमृतसर | 60,270 | 71,140 |
| गुरुग्राम | 60,360 | 71,160 |
आपके शहरों में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली: 17:47 से 19:43
नोएडा: 17:47 से 19:42
गुरुग्राम: 17:48 से 19:44
ग्रेटर नोएडा: 17:46 से 19:42
लखनऊ: 17:35 से 19:32
कानपुर: 17:38 से 19:35
प्रयागराज: 17:34 से 19:31
बनारस: 17:30 से 19:27
आगरा: 17:46 से 19:43
मेरठ: 17:45 से 19:40
अयोध्या: 17:30 से 19:27
भोपाल: 17:56 से 19:54
जबलपुर: 17:45 से 19:44
इंदौर: 18:03 से 20:01
उज्जैन: 18:02 से 20:00
पटना: 17:21 से 19:18
गया: 17:23 से 19:20
दरभंगा: 17:17 से 19:13
रांची: 17:24 से 19:22
जमशेदपुर: 17:21 से 19:19
जयपुर: 17:56 से 19:52
जोधपुर: 18:08 से 20:05
उदयपुर: 18:08 से 20:06
बीकानेर: 18:04 से 20:00
मुंबई: 18:20 से 20:20
पुणे: 18:17 से 20:17
नागपुर: 17:52 से 19:51
अहमदाबाद: 18:15 से 20:13
(डिस्क्लेमर: सोना-चांदी के रेट bullions.co.in पर आज दिनांक 10 नवंबर 2023 को खबर लिखे जाने तक के हैं। ब्रांडेड शोरुम या स्थानीय सर्राफा बाजारों में रेट अलग-अलग हो सकते हैं।)
