Kanpur Famous Shiva Temple: महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 18 फरवरी 2023 को है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास है। महाशिवरात्रि का पर्व महादेव भगवान शिव की आराधना का त्योहार है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव का पूजन करते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। हिंदुओं की आस्था के पावन मौके पर देश के कोने-कोने से भक्त कानपुर के शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर में भोले नाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। करीब 700 साल पुराने प्राचीन मंदिर में सैकड़ों भक्त गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
बताया जाता है कि भोले बाबा गंगा जल और बेल पत्र से खुश होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ सबसे सरल और सहज देवता है। देवों के देव महादेव की आराधना से भक्तों को हर कष्टों से मुक्ति मिलती है।
