शहर

21, 22, 25 नवंबर को मौसम रहेगा तूफानी, आंधी-चक्रवात संग गिरेगा खूब पानी; IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 21 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताते हुए शीतलहर चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक भीषण कोहरे के साथ सिहरन वाली सर्दी का अनुमान जताया है। वहीं, हरियाणा, राजस्थान से लेकर बिहार तक कोहरा छाए रहने और तेज ठंडक होने की संभावना बरकरार है। वहीं, 21 और 22 नवंबर को पूर्वोत्तर में हल्की बारिश तो दक्षिण भारत के 5 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 21 नवंबर 2025 : पहाड़ों की ओर से आ रहीं सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों का तापमान गिरा रखा है। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न इलाकों में कोहरे के स्तर में बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई है। 21, 22 और 23 नवंबर को घने के कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावनाओं के बीच तेज शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर में मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
चंडीगढ़11°C24°C
दिल्ली11°C26°C
मुंबई21°C30°C
जयपुर12°C26°C
भोपाल12°C26°C
पटना15°C27°C
लखनऊ14°C26°C
कोलकाता18°C29°C
देहरादून9°C20°C
शिमला6°C18°C
कश्मीर3°C14°C

राजस्थान और मध्य प्रदेश का मौसम कल

राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे के साथ भीषण सर्दी का अलर्ट है। राजस्थान के शेखावाटी और सीकर में न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीती रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा लेकिन यह अब भी सामान्य तापमान से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकांश भागों में आगामी 10 दिन के दौरान मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी भागों में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी (1-2 डिग्री सेल्सियस) हो सकती है।

दिल्ली में कल सर्दी का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में ठीक-ठाक सर्दी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान सुबह खुले इलाकों में कोहरा छाया नजर आएगा। सीपीसीबी के मुताबिक, सातवें दिन भी बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 398 दर्ज किया गया। 40 में से 21 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार, मुंडका, ओखला, बवाना, डीटीयू, बुराड़ी, चांदनी चौक और वजीरपुर इलाकों में एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया। कमोबेश ऐसी ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दर्ज किया जा रहा है।

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कड़ाके की सर्दी दर्ज की जा रही है। दोनों ही राज्यों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। सुबह के वक्त मैदानी या ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 4 दिन में मौसम के खराब होने की संभावना जताई है। उधर, जम्मू-कश्मीर में शीतलहर से हालत खराब है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे पहुंच गया है। वीकेंड तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कोहरे की मात्रा में बढ़ोतरी होगी और सर्दी अपने चरम स्तर की ओर बढ़ेगी। अगले सप्ताह से तीनों ही राज्यों में बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21, 24 और 25 नवंबर को निकोबार द्वीपसमूह में गरज चमक के साथ एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। राज्य के तटीय हिस्सों में तूफान जैसा मौसम और तेज हवा चलने का अनुमान है, जिसकी रफ्तार 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मछुआरों को 23 नवंबर तक अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी गई है।

कहां आएगा तूफान

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे नए लो-प्रेशर सिस्टम के अगले 48 घंटों में और तेज होने की उम्मीद है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और जल्द ही एक ज्यादा ऑर्गनाइज्ड लो-प्रेशर एरिया में बदल जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार या शनिवार को तमिलनाडु के तटीय और अंदरूनी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मयिलादुथुराई और कुड्डालोर जिलों में भारी गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नॉर्थ ईस्ट मानसून के बाद यह दूसरा बड़ा डिस्टर्बेंस बन रहा है। इस परिसंचरण के प्रभाव से केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मौसमी गतिविधियों का असर दिखेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article