शहर

Sunday-Monday Mausam: आंधी संग बादल बरसेंगे झूम-झूम, मौसम होगा ठंडा कूल-कूल; IMD का बड़ा अलर्ट

Sunday-Monday Ka Mausam, 9-10 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के भागों में आंधी व बारिश की गतिविधियां होने के कारण अगले 3 दिन में 3 से 4 डिग्री तापमान गिरेगा। फिलहाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ भागों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी है। इधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फ गिरने से गलन वाली सर्दी पड़ने लगी है। वहीं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में शनिवार और रविवार की रात से तेज सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंडी और कोहरा छाया नजर आएगा।

Image

कल का मौसम

संडे-मंडे का मौसम कैसा रहेगा 9-10 नवंबर 2025 : उत्तर भारत में दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंडी का सितम शुरू हो गया है। खासकर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों बर्फबारी और शीतलहरी के कारण कड़ाके की सर्दी परेशानी का सबब बनने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास या कई स्थानों पर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे सर्दी अचानक बढ़ गई। अगले सप्ताह यानी सोमावर से गलन और कोहरे का प्रभाव दिखाई देगा। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण 9 और 10 नवंबर तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधीनुमा हवाएं या हल्के तूफान के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। उधर, उत्तर पूर्व मानसून के कमजोर होने पर पूर्वोत्तर के मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक, नवंबर माह में जारी मौसमी गतिविधियों के कारण दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी सर्दी दस्तक देगी, जिससे लोगों को परेशानी होगी।

यूपी और बिहार में मौसम कैसा है?

उत्तर प्रदेश में शाम और सुबह तेज सर्दी का एहसास होने लगा है। दिन में मौसम सुहावना है, लेकिन रात सर्द हो चली हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि रविवार और सोमवार को ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया नजर आएगा और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। कानपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। वहीं, बिहार में भी अब रातें काफी सर्द हो चली हैं। अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं बहने से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आने लगी है। सोमवार से कई मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा और सुबह कड़ाके की सर्दी परेशान करेगी। वहीं, बड़े शहरों में पॉल्यूशन की परत छाई रहने से सांस लेने में दिक्कत महसूस होगी।

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाडों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4000 फीट की ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी जारी रहेगी। खासकर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फ गिरने से भीषण सर्दी पड़ रही है। अगले 2 दिन में शीतलहरी चलने से तीनों ही राज्यों में तापमान और गिरने की संभावना है। हालांकि, अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम पहुंच गया है, जिन स्थानों पर हिमपात हो रहा है वहां तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।

दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आईएमडी के अनुसार आने वाले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि सुबह-शाम की ठंडी हवाएं सर्दी के एहसास को और तेज कर रही हैं। फिलहाल, बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम पूरी तरह कोहरे के साथ बना रहेगा। सर्दी के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ती जा रही है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बड़े हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। दिल्ली के तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। रविवार और सोमवार को सर्दी और बढ़ेगी। हालांकि, दिन में मौसम सुहावना रहेगा, जिससे वीकेंड अच्छा बन सकता है।

दिल्ली में वायु क्वालिटी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मॉनिटरिंग के मुताबिक दिल्ली के कई स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ स्तर यानी 350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया। अलिपुर 355, आनंद विहार 359, अशोक विहार 363, बवाना 403, बुराड़ी 376 और करणी सिंह शूटिंग रेंज 342 जैसे कई इलाकों में हवा की स्थिति बेहद खराब है। इसी तरह एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 271, लोनी में 336, संजय नगर में 269 और वसुंधरा में 368 दर्ज किया गया। नोएडा सेक्टर-125 में एक्यूआई 328, सेक्टर-62 में 323, सेक्टर-1 में 326 और सेक्टर-116 में 333 तक पहुंच गया।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में सर्दी जोर पकड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि सीकर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फतेहपुर में 7.4 डिग्री, अजमेर में 8.1 डिग्री, अलवर में 8.5 डिग्री, लूणकरणसर में 8.7 डिग्री, चूरू में 9.3 डिग्री, पिलानी में 9.5 डिग्री व झुंझुनू में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण कम स्पष्ट हो गया है जिसके प्रभाव से राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली11°C27°C
मुंबई25°C33°C
चंडीगढ़11°C26°C
जयपुर13°C26°C
भोपाल12°C26°C
लखनऊ13°C29°C
पटना17°C28°C
कोलकाता20°C30°C
शिमला6°C21°C
देहरादून10°C25°C
कश्मीर11°C25°C

तमिलनाडु में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चेन्नई के अनुसार, 9 और 10 नवंबर को तिरुवन्नामलाई, पेरम्बलुर, अरियालुर, डिंडीगुल, धर्मपुरी, तिरुचिरापल्ली, कृष्णागिरि, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुपत्तूर, सलेम, कल्लाकुरिची, मदुरै और शिवगंगई में आंधी के साथ तेज वर्षा का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई स्थानों तेज हवाओं के बीच आसमानी बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बारिश का अलर्ट

उत्तर-पूर्वी मानसून के कमजोर होने के चलते दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले दो दिन गरज-चमक के साथ हल्का तूफान और बारिश जारी रहेगी। आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चलने वाली उत्तर-पूर्वी हवाएं इस बारिश के सिलसिले को जारी रखेंगी। केरल में 10 नवंबर तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायमसीला समेत पूर्वोत्तर के मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी मौसमी गतिविधियां मौसम का मिजाज खराब रखेंगी

FAQs

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में 9 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदूषण का स्तर 410 एक्यूआई को भी क्रॉस कर गया है। अगले सप्ताह से सर्दी से हालत पतली होगी।

दिल्ली में वायु क्वालिटी प्रदूषण कितनी है?

कल कहां बारिश होगी?

उत्तर-पूर्व मानसून क्या है?

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) क्या होता है?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article