शहर

Kal Ka Mausam : 4, 5, 6 नवंबर को खतरनाक मौसम का पूर्वानुमान, आंधी-बिजली से रहें सावधान; बारिश-ठंडी का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 03 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम के लिहाज से अगला सप्ताह भी भारी रहेगा। खासकर, उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में बादलों की छाए रहने एवं बारिश की गतिविधियां होने से काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी के संकेत दिए हैं तो यूपी, एमपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान में बारिश की बौछारें पड़ने से मौसम बदलेगा और ठंडी के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के तटीय राज्यों में आंधी एवं बारिश की चेतावनी जारी है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 03 नवंबर 2025 : मौसम के परिवर्तन से उत्तरी हिस्सों में सर्दी और कोहरे के ग्राफ में इजाफा होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों के वेदर सिस्टम में खासा बदलाव दिखेगा और 5 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान तेजी के साथ लुढ़केगा, जो भीषण सर्दी का बड़ा संकेत होगा। इधर, 6 नवंबर तक लगातार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के हिस्सों में मोंथा तूफान एवं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे, जो झमाझम बारिश कर मौसम का मिजाज बदल देंगे। 4 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही रहेगी एवं हल्की हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से मौसम साफ रहने पर सुबह घना कोहरा छाएगा और ठंडी का सितम शुरू होगा। आईएमडी ने मोंथा तूफान के कमजोर होने पर अगले 48 घंटों तक पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान सिक्किम, अरुणाचल, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, असम, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं हल्की से मध्यम से बारिश का अलर्ट है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहना होगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई27°C30°C
दिल्ली17°C31°C
चंडीगढ़16°C28°C
जयपुर17°C29°C
भोपाल21°C29°C
लखनऊ19°C30°C
पटना21°C29°C
देहरादून13°C25°C
शिमला8°C22°C
कश्मीर14°C28°C
कोलकाता24°C29°C

मुंबई का मौसम कैसा रहेगा

महाराष्ट्र में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मुंबई और नवी मुंबई में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है, जिससे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले महिला वनडे विश्व कप फाइनल में बाधा बनी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मुंबई में हल्की बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त कोल्हापुर, नंदुरबार, धुले, जलगांव, पुणे, नासिक, ठाणे, रायगढ़, सतारा और सांगली जिलों में मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में चक्रवाती परिसंचरण मोंथा तूफान के असर से अगले 24 घंटों तक गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग ने पटना, गया, मोतिहारी, दरभंगा, मुज़फ्फरपुर, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और मधेपुरा में मध्यम बारिश का अलर्ट है। हालांकि, 4 नवंबर को मौसम साफ होते ही सर्दी और कोहरे में इजाफा देखा जाएगा, जिससे सर्दी से समस्याएं बढ़ेंगी और लोगों को गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा लेना होगा।

दिल्ली में कल एयर क्वालिटी मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रुख बदला-बदला सा है। हल्की धूप के बीच वातावरण में धुंध छाई है, जो प्रदूषण को दर्शा रही है। आईएमडी ने रविवार को दिन में आसमान साफ रहने और रात में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, अगले दो दिन बाद यानी 4 नवंबर मंगलवार से बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे प्रदूषण पर थोड़ा प्रभाव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। खासकर, दिल्ली में हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव कम होने के बीच वायु क्वालिटी बेहद खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने एक्यूआई सुबह 386 रहा, बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। दिल्ली में 17 निगरानी केंद्रों ने 400 से ऊपर के एएक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी की एयर क्वालिटी दर्ज की गई।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मोंथा तूफान का हल्का असर बरकरार है, जिससे कई जिलों में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश के कारण वातावरण में ठंडक कम हो गई है, लेकिन मौसम साफ होने और पछुआ हवाएं बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी। आईएमडी ने 4 नवंबर से 6 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के आने से पूर्वी यूपी समेत कई हिस्सों में बूंदाबांदी और बौछारे गिरने की संभावना जताई है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में मौसम साफ रहने और सर्दी के साथ बर्फबारी होने से मौसम काफी सुहावना है। नवंबर की शुरुआत से सर्दी ने अपने स्तर में इजाफा करना शुरू कर दिया है, जो आगे जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, 5 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय हिस्सों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। इसके अलावा बर्फबारी का कॉकटेल बनने से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आएगी और सर्दी के साथ कोहरा भी अटैक करेगा। हवा में ठंडक से न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम काफी सर्द हो चला है। मौसम विभाग 4 नवंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही और बर्फबारी का अलर्ट है, जिसके कारण मैदानी इलाकों का भी पारा गिरेगा और लोगों को कंपकपाती सर्दी का एहसास होगा। 4 नवंबर को ऊना, हमीरपुर, चंपा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। लाहौल स्पीति, ताबो, किन्नौर और कुकुमसेरी में बर्फबारी से तापमान माइनस की ओर शिफ्ट होगा।

राजस्थान में बारिश का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान के कई इलाकों में नए मौसमी तंत्र के असर से बारिश होने का पूर्वानुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से इससे जयपुर, भरतपुर,जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर एवं कोटा संभाग के कुछ भागों में तीन-चार नवंबर को बादल गरजने के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। इन मौसमी गतिविधियों से न्यूनतम तापमान में दो सो चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है, जिससे सर्दी में इजाफा होगा। आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

गुजरात का मौसम

मौसम विभाग ने गुजरात की टतीय अरब सागर में हवा की स्थिति बदलने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खासकर, मोंथा के कारण डिप्रेशन बनने से खंभात की खाड़ी (कंबे की खाड़ी) के पास बारिश दर्ज की जा रही है। आईएमडी ने रविवार और सोमवार को गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, भावनगर, वेरावल, माहुवा, सोमनाथ, अमरेली, वल्लभ विद्यानगर, आणंद और जूनागढ़ में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

FAQs

कल कहां बारिश होगी?

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मोंथा चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जो अगले 2 से 3 दिन तक जारी रहेगी। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र गुजरात में 3 नवंबर को भी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली में वायु क्वालिटी प्रदूषण कितनी है?

मोंथा तूफान क्या है?

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) क्या होता है?

मुंबई में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article