शहर

आज का मौसम : बारिश होगी धमाकेदार, फटेंगे बादल आएगा तूफान! वज्रपात-बाढ़ से सावधान

Aaj Ka Mausam , आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मानसून की रफ्तार को देखते हुए मौसम विभाग ने बड़े पूर्वानुमान जारी किए हैं। 30 जून से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने, बादल फटने और पहाड़ों में लैंडस्लाइड एवं बाढ़ जैसी स्थितियां बनने की चेतावनी जारी की गई है। कमोबेश ऐसा ही मौसम महाराष्ट्र, एमपी, गुजरात, झारखंड समेत दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में रहने की आशंका है।

Image

कल का मौसम

Aaj Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत को मानसून ने कवर कर लिया है। अब अगले कुछ दिन तक मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, जून महीने को बादल अच्छी विदाई देंगे और जुलाई का बारिश स्वागत करेगी। खासकर, उत्तर भारत में गर्मी और उमस से राहत देने के लिए बादल छाए रहेंगे। 30 जून से 3 जुलाई तक मानसून के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने और मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जाएगी। पहाड़ों में मौसम की बात जाए तो अगले कुछ दिन काफी भारी रहेंगे। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने और लैंडस्लाइड के साथ नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं। महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात में मानसूनी बारिश से हालात खराब हो सकते हैं। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों ओडिशा, असम, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट है। इसके अतिरिक्त दक्षिण के राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश समस्या पैदा कर सकती है। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में बाढ़ का खतरा बताया है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली27 °C33 °C
मुंबई27 °C30 °C
लखनऊ27 °C33 °C
पटना28 °C34 °C
जयपुर 27 °C33 °C
भोपाल24 °C27 °C
शिमला19 °C23 °C
देहरादून23 °C26 °C
कश्मीर 13 °C18 °C
चेन्नई29 °C37 °C
हैदराबाद 25 °C32 °C

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मौसम खुशनुमा हो गया है। मानसून के एक्टिव होने से मौसमी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। 29 और 30 जून को राज्य के 28 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड-बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में बादल मेहरबान रहेंगे। खासकर, बलरामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मेरठ, हाथरस, सहारनपुर, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज, भदोही, जौनपुर, बनारस, झांसी, अलीगढ़ और आगरा के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और आंधी चलने की चेतावनी है। पहाड़ों में बारिश होने से पूर्वी जिलों में घाघरा, शारदा, रामगंगा नदी और गंगा नदी में बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में मानसून पूरी तरह से सक्रिया हो चुका है। नियत समय से 9 दिन पहले पहुंचे मानसून ने दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना कर दिया है। पूरे एनसीआर में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश दर्ज की जा रही है। हालांकि, पूर्वी हवाओं के असर से उमस परेशान कर रही थी, लेकिन अब गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि रविवार से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। अधिकतम तापमान में कमी आने के संकेत हैं, हो सकता है अगले 2 से 3 दिन तक 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहे। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा, औसत के 1.1 डिग्री कम रहेगा। लगातार बारिश से पॉल्यूशन के स्तर में कमी आने के संकेत हैं। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, पूरे एनसीआर में बारिश शुरू है, जो आगे भी जारी रहेगी।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में सुहाने मौसम के बीच 30 जून को ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 10 जिलों यानी पूर्णिया, भागलपुर, बक्सर, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, भभुआ और रोहतास समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाओं यानी आंधी के साथ 28 जिलो में ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की चेतावनी जारी की गई है, इनमें गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, पटना, बांका, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, पूर्वी चंपारण में शामिल हैं। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। अगर, बारिश अच्छी खासी मात्रा में होती है तो कुछ दिन गर्मी से राहत रहेगी, हालांकि उमस बेचैन करती रहेगी।

राजस्थान में मानसून सक्रिय

राजस्थान में मानसून सक्रिय हो चुका है। हालांकि, बहुत तेज बारिश की संभावना नहीं है। गंगानगर, जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, हनुमानगढ़, चुरु, जयपुर, सिरोही में 2 जुलाई से भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन बाद पूर्वी राजस्थान में तेज मौसमी गतिविधियां होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान आकाशीय बिजली का खतरा रहेगा और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद से ही आफत की बारिश जारी है। राज्य में लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं की चपेट में आकर कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। मौसम विभाग ने अत्यधिक बारिश के कारण 38 सड़कों को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। रविवार और सोमवार को 12 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा है। वहीं, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कुछ हिस्सों में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। उत्तरकाशी समेत कई जिलों में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। एक साथ धरती में अत्यधिक पानी पहुंचने से कई सड़कें बह गईं और कई लोग पानी की धारा में बह गए है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के साथ लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है, लिहाजा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

पुरी का मौसम कैसा रहेगा?

पूर्वोत्तर में मानसून के सक्रिय होने से बारिश कहर बन टूट रही है। असम में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण ब्रम्हापुत्र समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कई दिनों से बादलों के कहर से निचले इलाकों में पानी भर गया है। आईएमडी ने अगले कुछ दिन तक तेज मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, ओडिशा के तमाम हिस्सों में मौसम सक्रिय है, जिससे तेज बारिश हो रही है। आईएमडी ने भुवनेश्वर और पुरी में बारिश की चेतावनी दी है। उधर, बारिश के कारण पुरी में आयोजित जगन्नाथ यात्रा में भी असर देखा जाएगा।

केरल में मानसून

मानसून के प्रभाव से दक्षिण भारत में भीषण बारिश का दौर जारी है। खासकर, केरल में भारी बारिश के जलस्तर बढ़ने से नदियां ऊफान पर हैं। कई जगहों पर मीटर रेड जोन को छू गया है, जिसके कारण निचले इलाकों और नदी तटों पर रहने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर अधिक होने के कारण कुछ बांधों के फाटक भी अतिरिक्त पानी निकालने के लिए दिन में खोले गए हैं। मौसम विभाग ने पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, मलप्पुरम और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

झारखंड में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने समूचे झारखंड में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम बुलेटिन के अनुसार, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। आईएमडी ने 30 जून को खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, एक जुलाई को गुमला, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article