शहर

कल का मौसम 29 June 2025 : संडे-मंडे बादल बरसेंगे मूसलाधार, आंधी-तूफान संग होगा वज्रपात; ओलावृष्टि से रहें सावधान

Kal Ka Mausam, 29 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। आईएमडी ने अगले 2 दिन में पूरे देशभर में मानसून के विस्तार की बात कही है। लिहाजा, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी है। इसके अलावा, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ महाराष्ट्र एवं गुजरात में तेज मानसूनी बारिश का अलर्ट है।

Image

कल का मानसून

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : अगले सप्ताह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से अनुकूल हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अब मध्य भारत के बाद उत्तर भारत में बादल जमकर बरसने के लिए तैयार हैं। पूर्वानुमान की मानें तो 28 जून की शाम से अगले 48 घंटे में मानसून पूरी तरह से पूरे देश के सभी हिस्सों में पहुंच जाएगा। यानी अब उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में मौसमी गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। इस दौरान आंधी के साथ गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। उधर, पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकतर भागों में भारी बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। कुछ ऐसा ही मौसम का हाल मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र और गुजरात के अधिकतर भागों में रहेगा। भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाएगी। स्काईमेट के अनुमान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम, सिक्किम और अरुणाचल में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। उधर, दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी मानसूनी बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, पहाड़ों समेत मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और बाढ़ जैसी समस्याएं अचानक बढ़ सकती हैं, लिहाजा तराई वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सावधान रहना होगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली28 °C36 °C
मुंबई27 °C29 °C
जयपुर 26 °C31 °C
भोपाल 23 °C30 °C
लखनऊ27 °C36 °C
पटना28 °C35 °C
चेन्नई29 °C36 °C
बेंगलुरु 21 °C28 °C
शिमला19 °C23 °C
देहरादून24 °C28 °C
कश्मीर 13 °C19 °C

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे पूरे राज्य में मौसम काफी सुहावना हो गया है। पश्चिमी यूपी में काले बादलों का डेरा है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले कुछ घंटों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। फिलहाल, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बनारस, प्रयागराज, कानपुर के आसपास, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और हरदोई, शामली, मेरठ और अलीगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने तेज हवाओं यानी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान भी 28.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, शनिवार दोपहर तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। अगले कुछ दिन ये दौर जारी रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। बारिश से पॉल्यूशन का स्तर भी कम होने की संभावना है।

एनसीआर में मौसम का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने 28 और 29 जून को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी और तूफान की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, इन दो दिनों के दौरान दिन और रात में बिजली की चमक, बादलों की गरज के साथ बारिश मौसम को खुशनुमा बना सकती है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में मानसून का तेजी से प्रसार हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से भारी बारिश दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 29 से 1 जुलाई के बीच तेज मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है। अगले कुछ घंटों के लिए पटना, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, लखीसराय, बेगूसराय, नालंदा, लखीसराय और पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में खराब मौसम के दौरान ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की संभावना है।

उत्तराखंड का मौसम

पहाड़ों में मौसमी गतिविधियां तेज हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। खासकर, उत्तराखंड के पहाड़ी और कुछ मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की बात कही जा रही है। इस दौरान खराब मौसम यानी आकाशीय बिजली गिरने और लैंडस्लाइड के खतरे का अनुमान है। लिहाजा, लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

पुरी में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश का असर ओडिशा में भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने पुरी समेत कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज चमक की संभावना के बीच बारिश का अलर्ट है। आने वाले 24 घंटों के दौरान भुवनेश्वर, संबलपुर, कोरापुट, पुरी और कटक में आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी है। अगर, बारिश होती है तो पुरी जगन्नाथ यात्रा पर काफी असर पड़ सकता है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और सैकड़ों लोग विस्थापित हुए हैं। त्रिशूर जिले में पीची बांध के फाटक शनिवार दोपहर को खोले जाने की उम्मीद है। जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने के बाद पलक्कड़ में कंजिरापुझा, मालमपुझा और मीनकारा सहित विभिन्न बांधों के फाटक शनिवार को खोल दिए गए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article