शहर

आज का मौसम : 2 दिन में आंधी संग होगी बारिश झमाझम; फिर शुरू होगा सर्दी का सितम; ओलावृष्टि-वज्रपात में रहें सतर्क

Aaj Ka Mausam, 25 January 2026, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में अभी 28 जनवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। पिछले 2 दिनों के दौरान कई राज्यों में हुई बारिश और आंधी की गतिविधियों के कारण सर्दी में थोड़ा सा इजाफा हुआ है। अब 27 जनवरी से दोबारा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा और पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ तेज बारिश करेगा। खासकर, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी व कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश से मौसम बदलेगा, जिसके बाद एक बार फिर से सर्दी बढ़ेगी।

Image

आज का मौसम

Aaj Ka Mausamm (आज का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज बदले रहने के संकेत दिए हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 28 जनवरी तक रहेगा, जिसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर हरियाणा और पंजाब में भी बारिश का अनुमान है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के हिस्सों में आंधी-तूफान व बारिश की संभावना बनती दिख रही है। अगले सप्ताह भी हवाओं की गति-दिशा बदलने से न्यूनतम तापमान गिरेगा और शीतलहर के कारण कारण गलन वाली सर्दी का एहसास होगा। 27 जनवरी से फिर पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट ने दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में आंधी-बारिश

राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का कहर शुरू हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरने से कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। पिछले 24 घंटे की अवधि में भरतपुर समेत कई अन्य स्थानों पर ओले गिरने से सर्दी बढ़ गई है। मौसम का पूर्वानुमान है कि 26 और 27 जनवरी को एक बार फिर से मौसम तंत्र के सक्रिय होने का अलर्ट है, जिसके बाद पश्चिमी और उत्तरी भागों में आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान राजस्थान में 8, नागौर में 0, माउंट आबू में -1, फतेहपुर में 2, पाली में 2, सीकर में 2, सिरोही में 3, झुंझनू में 4 और जैसलमेर में 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के बाद गलन वाली सर्दी में इजाफा होने वाला है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2 दिन से आंधी और बारिश के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया है। पहाडों की ओर आ रहीं बर्फीली हवाओं से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार की रात आसमान पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान सुबह के वक्त कोहरा भी छाया नजर आएगा। रविवार को बदले मौसम के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट के साथ पॉल्यूशन के स्तर में भी थोड़ी कमी देखी जा रही है। एक्यूआई 300 से नीचे पहुंच गया है। हालांकि, अगले 6 दिन हवा की क्वालिटी खराब से बेहद खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली6°C17°C
मुंबई21°C27°C
जयपुर6°C18°C
भोपाल13°C24°C
चंडीगढ़6°C16°C
लखनऊ11°C23°C
पटना11°C24°C
देहरादून6°C14°C
शिमला0°C7°C
कश्मीर-7°C0°C
चेन्नई23°C24°C

यूपी में आज का मौसम

यूपी के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है। हालांकि, अब बारिश को लेकर कोई मजबूत चेतावनी नहीं है, लेकिन 27 जनवरी से एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है। अगले कुछ घंटों के दौरान उत्तराखंड से सटे जिलों में बारिश व ओलावृष्टि को लेकर संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, प्रयागराज और झांसी समेत कई जिलों में भी बारिश की गतिविधियां होने के बाद मौसम का रुख बदला हुआ है। अब मौसम साफ होने पर सर्दी के लौटने का अनुमान है। उधर, बिहार में कोहरे और शीतलहर का असर बना रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश- उत्तराखंड मौसम

उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के गंगोत्री, यमुनोत्री,बदरीनाथ, केदारनाथ औली, मसूरी, चकराता और धनोल्टी बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं, नैनीताल, किलबरी, अल्मोड़ा, पौड़ी के कुछ इलाकों बर्फ की चादर बिछी रहेगी। कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश एवं बर्फबारी दर्ज की जाएगी। अगले 3 दिनों के दौरान लाहौल स्पीति, ताबो, कुकुमसेरी, शिमला, कुल्लू, मनाली, केलांग, कुफरी, हमीरपुर और धर्मशाला समेत कई हिस्सों पर बर्फबारी व बारिश का अलर्ट है। वहीं, सोलन, चंबा, शिमला, हमीरपुर और मंडी में बारिश का पूर्वानुमान है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का मौसम

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। लिहाजा अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी ने मौसम को गहरा कर दिया है। बर्फबारी के कारण समूचे घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस में बना हुआ है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि शनिवार रात से लेकर रविवार को दिनभर हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी और गरज चमक के साथ तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। अगले 36 घंटों के दौरान कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 5, काजीगुंड में माइनस 5, कोकरनाग में माइनस 6, पहलगाम में माइनस 8, श्रीनगर में माइनस 3, गुलमर्ग में माइनस 12 और सोनमर्ग में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। फिलहाल, चिल्ला ए कला का दौर अपने आखिरी स्टेज पर है। लिहाजा बचे हुए दिनों में बारिश एवं बर्फबारी से मौसम खराब रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में एक नया सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई समेत 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। खासकर, समुद्री तटीय हिस्सों, पुडुचेरी, कराईकल में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तूफानी हवाएं चलने व बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, चेन्नई और चेंगलपट्टू खराब मौसम की गिरफ्त में रहेंगे। रविवार को मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन सागर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। लिहाजा, लोगों को समुद्री तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस मौसम का असर तमिलनाडु के साथ कर्नाटक और आंध्र प्रदेश पर भी रहेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article