शहर

Kal Ka Mausam, (24 March 2024): दिल्ली-यूपी में बढ़ने लगी गर्मी, तमिलनाडु में दो दिन बरसेंगे मेघ; जानें कैसा रहेगा कल मौसम का हाल

Kal Ka Mausam, 24 March 2024, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो गई है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु में दो दिन बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली समेत यूपी, बिहार, राजस्थान और उत्तर भारत के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान 30-32 के पार दर्ज किया जा रहा है।

Image

कल का मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): पूरे भारत में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर चुकी है तो वहीं कुछ राज्यों में मौसम सुहावना बना हुआ है। जहां उत्तर भारत में तेज धूप से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं और तेजी से तापमान भी बढ़ने लगा है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यहां मौसम ठंड़ा और सुहावना बना हुआ है। इतना ही नहीं पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। जिस कारण आने वाले दिनों में उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा कल मौसम का हाल -

दिल्ली में कल का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है। बीते दिनों चली तेज हवाओं के बाद दिल्ली के लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होने लगा है। मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है। दोपहर की तेज धूप में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कल यानी सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 34 डिग्री दर्ज किया गया। अब दिन प्रतिदिन शहर के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है।

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम के फिर बदलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 27 से 29 मार्च को दोपहर के समय फिर दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी, इससे मौसम में बदलाव होगा। जानकारी के अनुसार, इस अवधि के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यूपी में सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में सोमवार को किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी। धूप के कारण तापमान में वृद्धि होगी। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यूपी के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आगामी दिनों में यूपी का अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

केरल में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने केरल में कल यानी सोमवार, 24 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश होने से प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा।

तमिलनाडु में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश होने से प्रदेश का सुहावना बना रहेगा। इसके बाद आने वाले दिनों में भी तमिलनाडु में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 27 फिर बारिश की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article