शहर

कल का मौसम : आधी रात अचानक मौसम हुआ खराब, आंधी-पानी के साथ होगा वज्रपात; मौसम विभाग का आया अलर्ट

Kal Ka Mausam 18 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : हिमालयी क्षेत्रों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों की आवाजाही रहेगी और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। इस विक्षोभ का आंशिक असर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों पर पड़ेगा, जिससे बुधवार को आंधीनुमा हवाओं के साथ हल्के स्तर की बारिश की संभावना है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में अगले कुछ घंटे में कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है। जिसका असर कश्मीर से लेकर बिहार तक रहने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि का अंदेशा जताया है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। उधर, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर काले घने बादल छाए रह सकते हैं, जिस कारण बारिश एवं बर्फबारी का अलर्ट जारी है। इस दौरान हवाओं की गति तेज होने से सिहरन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ भागों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। देश के अन्य हिस्सों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी के संकेत मिल रहे हैं।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के ऊपर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, जिससे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जारी है। आईएमडी ने 18 फरवरी तक जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में होने तथा कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है है। इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान करौली में 10.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

18 फरवरी बुधवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली15°C28°C
मुंबई23°C28°C
जयपुर16°C29°C
भोपाल17°C30°C
लखनऊ13°C28°C
पटना14°C17°C
कोलकाता16°C29°C
चंडीगढ़13°C26°C
देहरादून10°C25°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर-1°C10°C

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी की रात से मौसम बदलने की संभावना है, जो 18 फरवरी तक बारिश एवं बर्फबारी का कारण बन सकता है। हालांकि, देर शाम तक मौसम साफ रहा, लेकिन आईएमडी के पूर्वानुमान को देखते हुए आंधी और बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का खतरा हो सकता है। अगर मौसमी गतिविधियां होती हैं तो पॉल्यूशन के स्तर पर कमी आ सकती है।

हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट

हरियाणा और पंजाब में भी पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर रहेगा, जिससे कई जिलों में तेज तड़ित झंझा यानी गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। दोनों ही राज्यों में तापमान सामान्य रहेगा और हल्की गुलाबी सर्दी का सामना सुबह-शाम करना होगा।

एमपी-यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश तक मौसम का असर रहेगा। बुंदेलखंड के अधिकांश हिस्सों पर काले बादल छाए रह सकते हैं। अगले 48 घंटों के दौरान ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, भिंड, मोरेना, दतिया समेत अन्य पड़ोसी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश आ सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार तक बादलों की आवाजाही रहेगी और मेरठ,मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, इस दौरान तापमान में किसी प्रकार के परिवर्तन की संभावना नहीं है।

उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बारिश-बर्फबारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय रहने से मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। उत्तराखंड में 19 फरवरी तक अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में बारिश का अलर्ट है। खासकर, ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान बर्फीली हवाओं के चलने से कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर भी बारिश एवं बर्फबारी से मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ताबो, लाहौल स्पीत, कुकरसेमी, कुल्लू और कांगड़ा इत्यादि में बारिश एवं बर्फ गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सावधान रहने के लिए कहा है। आईएमडी का मानना है कि अभी न्यूनतम तापमान बेहद नीचे रहने से सर्दी का एहसास कायम रहेगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई और घाटी क्षेत्रों में बना हुआ है। घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस के आसपास या नीचे है, जिससे अधिकांश भागों पर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article