मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए देश के विभिन्न राज्यों में आंधी-बारिश की गतिविधियां होने की बात कही है। खासकर, उत्तर भारत में बढ़ते तापमान पर बादल ब्रेक लगा सकते हैं। खासकर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है। वहीं, पहाड़ों पर लगातार मौसम बदला हुआ है और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय भागों पर अंधड़, वर्षा और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है। उधर, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों पर चक्रवाती परिसंचरण के असर से 70 किमी. की रफ्तार से तूफान चलने और भारी बारिश का अनुमान है। स्काईमेट ने दक्षिण भारत के राज्यों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रेशर से केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई तटीय भागों पर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार पानी बरसने के आसार हैं, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में लू का असर बढ़ सकता है।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों पर मौसमी तबाही देखने मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य और पूर्वी यूपी में आंधी-तूफान और बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है। हालांकि, अब पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे मौसम साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल, आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के सिवा कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। आईएमडी का मानना है कि 15 मई से धूप का असर बढ़ेगा और पारा अधिकतम शिखर की ओर बढ़ेगा। 16 मई से बुंदेलखंड में फिर से लू की गतिविधियां शुरू होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
बिहार में कब तक होगी बारिश
बिहार में अभी लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर आंधी-बारिश के कारण तापमान कंट्रोल में है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 मई के लिए बड़ा अलर्ट घोषित किया है। खासकर, 7 जिलों, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज और अररिया में आंधी-बारिश और ठनका गिरने का येलो अलर्ट घोषित है। इस दौरान 40 से 50 किमी. की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। लिहाजा खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के बीच गुरुवार को तेज धूप और गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटे तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, अब तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन कुछ राहत के बीच हल्की राहत का अनुमान है। सीपीसीबी के मुताबिक, हवा की क्वालिटी में सुधार है और एक्यूआई 140 के आसपास है, जिससे लोगों को साफ हवा की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सीपीसीबी के मुताबिक, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
राजस्थान का मौसम कैसा है
राजस्थान के अधिकांश जिलों में पारा चढ़ता प्रतीत हो रहा है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों तेज धूल भरी आंधी और तूफान के साथ हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बनाया फिर भी तापमान बढ़ रहा है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि सरदार शहर (चुरू) में सर्वाधिक 18.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, फलोदी में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 2 दिन में ही जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि, मैदानी भागों पर गर्मी प्रतीत हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पर्वतीय भागों पर मौसम बदला रहेगा और उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ भागों पर तेज आंधी के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट घोषित है। 15 से 17 मई के बीच मौसमी गतिविधियों के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रह सकता है।
15 मई (शुक्रवार) का तापमान
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | °C | °C |
| जयपुर | °C | °C |
| भोपाल | °C | °C |
| मुंबई | °C | °C |
| चेन्नई | °C | °C |
| बेंगलुरु | °C | °C |
| कोलकाता | °C | °C |
| रांची | °C | °C |
| पटना | °C | °C |
| लखनऊ | °C | °C |
| चंडीगढ़ | °C | °C |
| देहरादून | °C | °C |
| शिमला | °C | °C |
| कश्मीर | °C | °C |
अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम में बारिश
पूर्वोत्तर भारत में लगातार मौसम में बदलाव के कारण लू और गर्मी पर थोड़ा सा ब्रेक लगा हुआ है। स्काईमेट ने अगले कई दिनों तक असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ये गतिविधियां प्री मानसून का बड़ा संकेत हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही आंधी-पानी जोर पकड़ेगा। उधर, दक्षिण भारत में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर साफ दिखाई दे रहा है। आईएमडी ने शुक्रवार से लेकर वीकेंड तक अंडमान निकोबार और द्वीप समूह, तमिलनाडु, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना के तटीय भागों पर तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी बारिश की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
