शहर

कल का मौसम : अगले 70 घंटे रहेंगे भारी, आधे भारत में धूल भरी आंधी संग गिरेगा पानी; वज्रपात-लू की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam 13 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : अगले 72 घंटों के बाद समूचे उत्तर भारत में गर्मी-लू की स्थितियों के बीच मौसम करवट लेगा और बादलों की आवाजाही शुरू होगी एंव आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जिससे मौसम में मामूली नमी आएगी और गर्मी से राहत महसूस होगी। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के एक्टिव रहने से मध्य स्तर की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। अधिकांश राज्यों हीटवेव का अलर्ट होने का अनुमान है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देशभर के अधिकांश राज्य लू और गर्मी की ओर शिफ्ट हो गए हैं। लगातार बढ़ता तापमान परेशानी का सबब बनता जा रहा है। मार्च के महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी प्रतीत हो रही है। हालांकि, कुछ राज्यों में प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर भारत में गर्मी-लू के बीच 15 मार्च से बादलों की आवाजाही शुरू होगी और दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी व बिहार समेत कई राज्यों में गरज-चमक, तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश एवं कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है। वहीं, पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ कई दिनों से सक्रिय है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश एंव बर्फबारी का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहने का अनुमान है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और पारा बढ़ने की बात कही जा रही है। अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी है। हालांकि, अधिकांश राज्यों में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच गया है और लगभग हीटवेव (Heatwave) की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में पिछले 72 घंटों के दौरान सुबह भीषण कोहरे छाया नजर आया, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रही। मार्च के महीने में कोहरे की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है। बहरहाल, अधिकांश जिलों में मौसम साफ है और दिन में गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं और पतझड़ अपने शबाब है। आईएमडी ने अगले एक सप्ताह में लू के एंट्री के संकेत दिए हैं। फिलहाल कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे दिन में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 15 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान धूल वाली आंधी और बारिश का अनुमान है। मौसमी गतिविधियां होने से गर्मी से मामूली राहत की उम्मीद है। हालांकि, अगले कुछ दिन में पारा बढ़ने और हीटवेव का अनुमान है।

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में बढ़ते तापमान के बीच मौसम में बदलाव हुआ है। राज्य के कई जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं आंधी-बारिश का अनुमान है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 13 मार्च तक पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर,किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, बांका मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, गया, मधुबनी, जमुई, अररिया, कटिहार और सुपौल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तड़ित झंझा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में आंधी और ठनका (hailstorm) गिरने का खतरा बताया गया है। लिहाजा, लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने के संकेत हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश

दिल्ली एनसीआर में धूप ने बेचैनी बढ़ानी शुरू कर दी है। मार्च माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, 14 मार्च की रात से मौसम में तब्दीली आ सकती है और बादलों की आवाजाही के साथ आंधी एवं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल, हवाओं की गति अधिक होने से पॉल्यूशन का खतरा कम होने की संभावना है, लेकिन पिछले कई दिनों से हवा की क्वालिटी खराब श्रेणी में बनी हुई है। सीपीसीबी के मुताबिक, आनंद विहार में एक्यूआई 315, अलीपुर में 260, बवाना में 255, चांदनी चौक में 243, अशोक विहार में 210 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 200 एक्यूआई है। वहीं, नोएडा में एक्यूआई 270 और लोनी में एक्यूआई 330 के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान में लगातार बढ़ता तापमान हीटवेव के संकेत दे रहा है। फिलहाल, तेज धूल भरी हवाएं बह रही हैं, जो 14 मार्च और तेज होंगी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री बना हुआ है, जो सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। आईएमडी ने बताया कि बाड़मेर में 41 डिग्री और झुंझुनू के पिलानी में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। फिलहाल, अगले 3-4 दिन में लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हो रही है, जिसके प्रभाव से कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी और बारिश मौसम को परिवर्तित करेगी। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने से लोगों गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, अगले कुछ दिन में गर्मी बढ़ने और लू चलने का खतरा जताया गया है।

पंजाब-हरियाणा में बारिश की संभावना

पंजाब और हरियाणा में लगातार बढ़ते तापमान ने बेचैनी बढ़ा दी है और जल्द ही हीटवेव के संकेत मिलने लगे हैं। फिलहालस सुबह से धूप निकलने और गर्म हवाएं चलने से गर्मी परेशान कर रही है। आईएमडी ने बताया कि दोनों की राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने वाला है, जिसके बाद हीटवेव की संभावना बढ़ जाएगी। फिलहाल, 14 मार्च की रात से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव दिखाई देगा, जिससे मौसम बदलेगा और आंधी-बारिश की एंट्री होगी। आईएमडी के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान चंडीगढ़, फरीदकोट, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, गुरदासपुर, होशियारपुर, बठिंडा, अंबाला, करनाल, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, नारनौल और जींद समेत कई जिलों में अधिकतम पारा 35 के बीच पहुंच गया है। 15 मार्च से गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश चलने से गर्मी से राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा है

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचे स्थानों पर बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 48 घंटे से रोहतांग दर्रा, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर, बारालाचा, शिंकुला और कांगड़ा में बर्फबारी दर्ज की गई और कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवाएं और मौसमी गतिविधियां होने से ठंड़क महसूस की जाएगी। वहीं, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का एहसास होगा।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में कई दिनों से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर मैदानी भागों पर दिखाई दे रहा है। आईएमडी के मुताबिक, कई जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। लेकिन, अभी तक तेज बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। अगले 36 से 48 घंटों की अवधि में चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बादलों की गरज-चमक के साथ रुक-रुककर हल्की बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि दर्ज की जाएगी। उधर, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी जारी है और तेज सर्द हवाओं के झोंके से ठंड़क महसूस की जा रही है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम साफ बना हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का एहसास बढ़ता जा रहा है। अगले 10 दिन में राज्य में हीटवेव जैसी स्थितियां हो सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में बारिश

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर दिखाई दे रहा है, जिससे कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी से तापमान में मामूली गिरावट देखी जा रही है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 12 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों पर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहेगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं परेशान करेंगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 15 और 16 मार्च को एक बार फिर से मौसम करवट लेगा और बादल छाएंगे। वहीं, 17, 18, 19 और 20 मार्च को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया जा रहा है। लगातार मौसमी गतिविधियों के कारण कश्मीर में ठंडी प्रतीत होगी और मैदानी भागों पर गर्मी बढ़ती जा रही है।

पूर्वोत्तर में हीटवेव-बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं। इस बार जल्द ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दोनों ही भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ता जा रहा है और कई भागों पर हीटवेव की एंट्री हो गई है, जिससे लोगों को मार्च में मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर के आसमान बादलों से ढके रहेंगे और गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के बीच आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। 12 से 16 मार्च तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के कुछ भागों पर रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है, जिससे गर्मी से मामूली राहत रहेगी। हालांकि, इस मौसम का आंशिक असर दक्षिण भारत के कुछ भागों पर और महाराष्ट्र में भी रह सकता है। उधर, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बादलों छाए नजर आ सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे हीटवेव चलने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी के संकेत हैं।

13 मार्च शुक्रवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली17°C35°C
मुंबई25°C31°C
चंडीगढ़18°C33°C
जयपुर21°C34°C
भोपाल31°C36°C
लखनऊ19°C36°C
पटना21°C34°C
रांची19°C32°C
कोलकाता24°C31°C
चेन्नई24°C31°C
हैदराबाद22°C35°C
देहरादून14°C28°C
शिमला10°C23°C
कश्मीर3°C11°C

हीटवेव क्या है?

मार्च की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'