शहर

Kal Ka Mausam : 10, 11, 12 मई को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 17 राज्यों में ओलावृष्टि-वज्रपात; लू-गर्मी से रहेगी राहत

Kal Ka Mausam 10 May 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega : देशभर के अधिकांश राज्यों में अगले 36 घंटे में तेज मौसमी गतिविधियां के संकेत हैं। आईएमडी ने एक नये वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है, जिससे अगले कई दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत रहेगी।

Image

मौसम आज-कल

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कई दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और लू जैसी स्थितियों से राहत रहेगी। 10 से 11 मई तक एक बार फिर से पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disterbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर आंधी-बारिश, बर्फबारी की रफ्तार बढ़ जाएगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा और तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओले गिरने का खतरा जताया गया है। लिहाजा, लोगों को सावधान रहने की रहेगी। स्काईमेट ने अगले 5 दिन तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में साइक्लोनिक सर्किलेशन का असर दिखाई देगा, जिससे तेज तूफान और पानी बरसने का अलर्ट है। उधर, समूचे दक्षिण भारत के समुद्री तटीय भागों पर निम्न दवाब क्षेत्र बनने से मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश के संकेत हैं। उधर, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर गर्मी के बीच आंशिक तौर पर बादल बरस सकते हैं।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी और लू से राहत महसूस कर रहे हैं। इसी फिर से मौसम विभाग ने फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की खबर दी है। आईएमडी की मानें तो 10 से 14 मई के दौरान मौसम में बड़ा परिवर्तिन दिख सकता है। इस अवधि में कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इस बीच 40 से 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलने, कहीं-कहीं ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य, बुंदेलखंड और पूर्वी हिस्सों पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और बारिश से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में अगले कई दिनों तक गर्मी और लू से राहत की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को मौसम में बड़ा बदलाव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान तेज हवाओं, मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। खराब मौसम के चलते हवाओं की गति 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली कड़कने के आसार हैं। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सीपीसीबी के मुताबिक, मौसमी गतिविधियों के कारण हवा की क्वालिटी में बेहद सुधार हुआ है। फिलहाल एक्यूआई 100 के आसपास है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई के मध्यम श्रेणी में ही रहने का पूर्वानुमान जताया है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में अगले 2 दिन मौसम थोड़ा गर्मी प्रतीत हो सकता है। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को तपिश का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 मई से एक नया वेस्टर्मड डिस्टर्बेंस का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पंजाब के कई जिलों में दिखाई दे सकता है।

10 मई (रविवार) का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली23°C35°C
चंडीगढ़25°C34°C
जयपुर27°C37°C
भोपाल26°C39°C
मुंबई29°C34°C
चेन्नई28°C32°C
बेंगलुरु22°C33°C
कोलकाता26°C34°C
रांची19°C31°C
पटना24°C33°C
लखनऊ25°C33°C
देहरादून20°C28°C
शिमला14°C23°C
कश्मीर7°C17°C

राजस्थान में लू का मौसम

राजस्थान में मौसमी गतिविधियां थमने से धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकांश जिलों में आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। पश्चिमी हिस्सों पर अगले सप्ताह के अंत तक लू चलने की संभावना है। हालांकि, शनिवार से कुछ हिस्सों पर मौसम के बदलने के आसार हैं। खासकर, उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है। जयपुर मौसम विभाग ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 और 12 मई को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, शेखावाटी संभाग में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल, फलौदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस है।

बिहार में बारिश होगी क्या

बिहार में अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज आंधी के साथ पानी बरसेगा। इस दौरान ठनका और ओले गिरने का अनुमान है। पटना मौसम विज्ञान के हवाले से पटना, गया, भागलपुर, किशनगंज, अररिया, पश्चिमी चंपारण समेत कई आसपास के जिलों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 50 से 60 की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश का पूर्वानुमान है। मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रहा है, जिससे बाद मौसमी गतिविधियों में और तेजी आएगी। शिमला मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान शिमला समेत, चंबा, कुफरी, कल्पा, रामपुर, चौपाल इत्यादि में बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे तापमान में कमी आई है। अब 10, 11 और 12 मई को पर्वतीय भागों के साथ कुछ मैदानी हिस्सों पर आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। खासकर, शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा में 40 से 50 की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा मौसम

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल मौसमी गतिविधियों पर कमी आई है, लेकिन अगले 36 घंटे में एक नया विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से मौसम में बड़े परिवर्तन की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि घाटी समेत कई पर्वतीय और मैदानी हिस्सों पर आंधी चलेगी और गरज-चमक के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि से मौसम बदलेगा। इस दौरान कई जगहों पर आकाशीय बिजली कड़कने और बर्फबारी के संकेत हैं। लगातार पानी बरसने से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में नया मौसमी तंत्र सक्रिय है, जिसके प्रभाव से कई राज्यों का मौसम बदला हुआ है। IMD के मुताबिक, अगले कई दिनों तक मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव रहने का अनुमान है, जिससे तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों पर तेज गति से हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। इन मौसमी गतिविधियों के कारण अगले सप्ताह तक तेज गर्मी और हीटवेव की संभावना कम है। इसके अलावा पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात में भी आंशिक तौर पर बारिश हो सकती है।

असम, अरुणाचल में तूफानी बारिश

पूर्वोत्तर भारत मई की भीषण गर्मी के बीच सुहावने मौसम का एहसास कर रहा है। स्काईमेट ने अधिकांश राज्यों में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव ने गर्मी और हीटवेव का कंट्रोल रखा है। इसी बीच अगले 2 दिन तक अधिकांश राज्यों में 60 से 70 किमी. की रफ्तार से तूफान के साथ भारी बारिश होने की बात कही है। खासकर, असम, अरुणाचल, सिक्किम, ओडिशा और नागालैंड समेत पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article