शहर

Kal Ka Mausam : 72 घंटे मानसून करेगा उलटफेर, आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी घनघोर; 15 राज्यों में अलर्ट

kal ka mausam (09 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा। अधिकांश राज्यों में नदियों के जलस्तर में कमी आने के भी संकेत हैं।

Image

मौसम आज कल

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही है, लेकिन बारिश में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि 12 से 14 सितंबर तक एक नया लो प्रेशर एरिया बनने से मौसमी गतिविधियों में तेजी आएगी। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में इसका प्रभाव दिखाई देगा। बारिश में कमी से बाढ़ से मामूली राहत मिल सकती है। अगले 72 घंटे के दौरान पहाड़ों पर तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा बना रहेगा। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी रखा है। वहीं, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के हिस्सों मानसून के कमजोर होने का अनुमान जताया गया है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी और उमस का एहसास हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 48 घंटे से बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगा है और दिन में धूप निकलने से उमस का एहसास हो रहा है। हालांकि, कई हिस्सों पर बादलों की आवाजाही जारी रहने और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी है। अगले कुछ घंटे में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त हो सकती है। यह करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 11 सितंबर से बारिश में तेजी देखी जा सकती है। वहीं मौसमी गतिविधियों के जारी रहने से प्रदूषण के स्तर में कमी आने की संभावना है। फिलहाल कुछ हिस्सों पर एक्यूआई 110 के आसपास है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में देखा जाएगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मानसून

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मानसून कमजोर रहने और अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। कुछ भागों में 12 सितंबर से बारिश का एक और दौर शुरू होने और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मानसून की परिस्थितियां कमजोर रहने और अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बीकानेर संभाग के जिलों में दिन के समय 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article