शहर

आज का मौसम : 48 घंटे बादल बरसेंगे मूसलाधार, 60 KM की रफ्तार से आएगा तूफान; ओलावृष्टि-वज्रपात से सावधान

Aaj Ka Mausam, 02 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 10 दिन तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल और उत्तराखंड में 6 से 7 अक्टूबर हल्की से मध्यम बारिश होगी। अगले 48 घंटे के दौरान नए वेदर सिस्टम के एक्टिवेट होने से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, एमपी और बिहार समेत दक्षिण-पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 02 अक्टूबर 2025 : दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बाद भी 10 अक्टूबर तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने के चांस दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए वेदर सिस्टम की सक्रियता से वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले 24 घंटे में मौसम के करवट लेने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि नई मौसम प्रणाली के एक्टिव होने से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बादल मध्यम से भारी बारिश कर सकते हैं। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से 6-7 अक्टूबर तक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश के संकेत हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा, लिहाजा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। 4 अक्टूबर तक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में अच्छी खासी बारिश का अनुमान है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में गरज चमक के साथ भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

अगले 10 दिन का मौसम

आईएमडी ने अगले 10 दिनों तक मानसून की वापसी स्थिगित रहने की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी परिसंचरण प्रणाली एक्टिवेट होने से उन जगहों पर मौसमी गतिविधियां होंगी, जहां से मानसून वापस चला गया है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से 2 दिन तक हल्की से मध्यम हवाओं के साथ बौछारें मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी। ये गतिविधियां दशहरे के दिन भी एक्टिव हो सकती हैं, जिससे मेले इत्यादि का मजा किरकिरा हो सकता है। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन कितना है?

दिल्ली में बुधवार की सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 107 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में है, जिससे लोग शुद्ध हवा में सांस ले रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई खराब, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई बहुत खराब और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हल्की से मध्यम हवाओं के साथ राज्य के कई हिस्सों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। 2 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन भी बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश से मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यह सिलसिला 5 अक्टूबर तक रुक-रुककर जारी रह सकता है। आईएमडी ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ वज्रपात की चेतावनी है। हालांकि, मैदानी इलाकों में 10 अक्टूबर तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है, जो रबी की फसल के लिए अच्छे संकेत हैं।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार में मौसमी गतिविधियां जारी रहने से मौसम काफी खुशनुमा है। हालांकि, कई जिले शुष्क हैं, जिसके कारण गर्मी भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में 3 से 5 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाओं के चलने और ठनका गिरने का अलर्ट है। आईएमडी की मानें तो जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ मेघ गर्जन और बौछारें गिरने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, जमुई, बांका, नवादा, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, गोपालगंज, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, अरवल, गया और भागलपुर में तेज बारिश के आसार दिखाई पड़ रहे हैं।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, करौली, दौसा और नागौर के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि जयपुर में इस दौरान अत्यधिक भारी बारिश हुई। आईएमडी ने अगले अगले दो-तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, खासकर जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अच्छी खासी बारिश होगी। शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, झुंझुनू जिलों और आसपास के इलाकों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 5 से 8 अक्टूबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली 26°C32°C
मुंबई26°C28°C
भोपाल 23°C29°C
जयपुर 25°C28°C
लखनऊ26°C32°C
पटना26°C31°C
देहरादून21°C28°C
शिमला23°C13°C
जम्मू-कश्मीर7°C18°C
हैदराबाद23°C29°C
चेन्नई27°C32°C

उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 7 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा भी बना रहेगा, लिहाजा लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 5 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बन रहे हैं, जबकि 6 और अक्टूबर को आंधी के साथ भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान गिरने का अनुमान है। दिवाली तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात्रि के वक्त अच्छी खासी ठंडक का एहसास होने लगेगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा।

पश्चिम बंगाल-ओडिशा में बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव के कारण पूर्वोत्तर के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव (Pronounced Low Pressure) का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण 2 अक्टूबर को ओडिशा के सभी 30 जिलों में बारिश होने की संभावना है। 2 अक्टूबर को कंधमाल, गजपति, रायगढ़, कोरापुट और मलकानगिरी के पृथक स्थानों में मध्यम वर्षा (7 सेमी से 20 सेमी) और नयागढ़, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, बालासोर, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में 7 सेमी से 11 सेमी तक बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को 4 अक्टूबर तक ओडिशा तट के साथ और उसके बाहर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों और उत्तरी अंडमान सागर में वायुमंडलीय परिसंचरण सक्रिय है, जिससे मौसम की स्थिति में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि यह प्रणाली दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर अपना प्रक्षेप पथ जारी रखेगी और 3 अक्टूबर के आसपास भूस्खलन करेगी। मौसम विभाग ने चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

FAQs

कब तक रहेगा मानसून?

मौसम विभाग की मानें तो 15 अक्टूबर तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। खासकर, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अतिरिक्त वर्षा होने से रबी की फसलों के लिए अच्छा संकेत हैं। मुंबई और कोलकाता से 15 अक्टूबर तक मानसून के वापसी का अनुमान है। नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, दक्षिण और पश्चिम में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

क्या कल बारिश होगी या नहीं?

कल दोपहर का मौसम कैसा रहेगा?

ठंड कब से शुरू होगी

सर्दी का मौसम कब आएगा?

दिल्ली में एयर क्वालिटी एवं वायु गुणवत्ता सूचकांक

ऑरेंज येलो और ग्रीन अलर्ट क्या होता है?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article