शहर

Madhya Pradesh: पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री की निर्माणाधीन इकाई की ढही छत, 4 की मौत; 15 अन्य घायल

JK Cement Plant Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इकाई की छत ढह जाने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक घायल हो गए। हादसे की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। निर्माणाधीन इकाई की छत के काम में करीब 100 से अधिक मजदूर लगे हुए थे।

Image

पन्ना स्थित सीमेंट फैक्ट्री में हादसा

Photo : Times Now Digital

JK Cement Plant Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इकाई की छत ढह जाने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक घायल हो गए। हादसे की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। निर्माणाधीन इकाई की छत के काम में करीब 100 से अधिक मजदूर लगे हुए थे।

राहत एवं बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे और दबने की वजह से कई मजदूर घायल हो गए। कमिश्नर वीरेंद्र कुमार रावत सागर ने कहा कि रेस्क्यू कार्य पूरा हो चुका है और चार लोगों की मौत हुई है। 15 से अधिक लोग घायल हैं जिनका कटनी में उपचार चल रहा है।

मुआवजे का ऐलान

बता दें कि फैक्ट्री अमानगंज नगर के पास स्थित है, जो खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 18 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी कंपनी ने ली है।

जिला पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने बताया कि यह घटना करीब 12 बजे दोपहर हुई। उन्होंने बताया कि कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी, जिसके बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article