देश

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार; प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच पकड़कर ले गई पुलिस

Rakesh Thakur Arrest Case: सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की गुरुवार को गिरफ्तारी हुई। हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस सांसद राठौर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तभी उनकी गिरफ्तारी हुई। राकेश राठौर पर 35 वर्षीय महिला को घर में बंधक बनाकर उसका दुष्कर्म करने और धमकाने का आरोप है।

Image

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार

Photo : IANS

Rakesh Thakur Arrest Case: सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की गुरुवार को गिरफ्तारी हुई। बता दें कि सीतापुर जिले की एक अदालत ने रेप मामले में राकेश राठौर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की, लेकिन हाई कोर्ट से उन्हें मुंह की खानी पड़ी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच हुई गिरफ्तारी

हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस सांसद राठौर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तभी कोतवाली नगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। राकेश राठौर पर 35 वर्षीय महिला को घर में बंधक बनाकर उसका दुष्कर्म करने और धमकाने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

बकौल पुलिस, पीड़ित महिला ने 15 जनवरी को सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि 2018 में वह तत्कालीन भाजपा विधायक राठौर के संपर्क में आई जिन्होंने उसे राजनीतिक सलाहकार बनने का प्रस्ताव दिया। उसने दावा किया कि मार्च 2020 में जब वह निमंत्रण पर राकेश राठौर के घर गई तो उसने उन्हें अंदर में बंद कर दिया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि उसके विरोध करने पर आरोपी ने ब्लैकमेल किया और अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा भी किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article