झारखंड में आज का मौसम (13 Jan 2026): झारखंडवासियों को सोमवार को ठंड से थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा दिखाई दिया। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने कई राज्य के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में कोल्ड वेव की संभावना जताई है। इसका अर्थ यह है कि सोमवार को खिली धूप से तापमान में हुई 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद पारा एक बार फिर गिरने के लिए तैयार है। शीतलहर से पारा लुढ़केगा और ठंड का असर और बढ़ेगा।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
आज सुबह झारखंड के कुछ जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय कड़ाके की ठंड में लोगों को कांपते हुए देखा गया। हालांकि, सोमवार की तरह आज यानी मंगलवार को भी प्रदेश में धूप खिली रहेगी, जिससे थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। लेकिन इस दौरान कई जिले ऐसे भी हैं, जिन्हें धूप खिलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि इन जिलों में आईएमडी ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड में झारखंड के लोग अलाव और हीटर के सहारे हैं। सुबह के समय घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। लोग ठंड से बचने के लिए रजाई में दुबके हुए हैं।
किन जिलों में जारी शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, बोकारो और रामगढ़ में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
संक्रांति के दिन इन जिलों में चलेगी शीतलहर
आईएमडी रांची की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 14 जनवरी 2024 मकर संक्रांति के दिन गढ़वा,पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, बोकारो रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी और रांची में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।
