शहर

Jhansi Flyover Status: सेना और NHAI के बीच बनी बात, झांसी में जल्द बनेगा फ्लाईओवर, जाम के झाम से मिलेगा निजात

उत्तर प्रदेश के झांसी शहर को जल्द जाम के झाम से निजात मिलेगी। क्योंकि जिस फ्लाईओवर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आपत्ति लगाई थी, उसके निर्माण की पुन: मंजूरी मिल गई है।

Image

ओवर ब्रिज

Photo : BCCL

झांसी: शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब 18 साल बाद अच्छी खबर आई है। दरअसल, जिस फ्लाईओवर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आपत्ति लगा दी थी। अब उसका काम जल्द शुरू हो सकता है। इस प्रोजेक्ट के लिए 144 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। साल 2006 से यह काम अधूरा पड़ा था जो अब पूरा होगा। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अब काम को गति देकर प्रोजेक्ट को नियमित समय में पूरा किया जाएगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया ने लगाई थी आपत्ति

दरअसल, साल 2006 में एनएचएआई ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया था। उशी समय इस बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। निर्माण कार्य महीनों तक चला और कुछ पिलर बनकर तैयार हो गए। इसी बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया ने इस पर आपत्ति लगा दी, क्योंकि यह सेना के हवाई अड्डे के रनवे पर आ रहा था। इससे प्रोजेक्ट बंद हो गया। इस दौरान एनएचएआई और सेना के बीच चली सालों की वार्ता के बाद ओवर ब्रिज के डिजाइन में परिवर्तन किया गया, जिसके बाद सेना ने आपत्ति हटा ली है। अब 18 वर्ष से अधर में अटके इस प्रस्ताव पर एक बार फिर सहमति बन गई है। पत्रिका में छपी खबर के मुताबिक, अब यहां थ्री लेयर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फिलहाल, एनएचएआइ ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी कानपुर रोड से आने वाले लोगों को ग्वालियर और शिवपुरी जाने के लिए पाल कॉलोनी से रास्ता बदलना पड़ता है। एक साथ चार दिशाओं का ट्रैफिक आने के कारण यह चौराहा बेहद व्यस्त रहता है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

कानपुर-झांसी मार्ग पर जाम से मिलेगी मुक्ति

कानपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज तिराहे पर यातायात की समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। एनएचएआइ ने मेडिकल तिराहा से कोछाभांवर तक 1 किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। इस प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद एनएचएआई ने टेण्डर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दो बड़े फ्लाईओवर के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और अक्सर लगने वाले लंबे जाम से पूर्ण रूप से छुटकारा भी मिलेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article