जयपुर

Dausa में बोरवेल में गिरा युवक, 15 फीट गहराई में गिरते ही मौत

राजस्थान के दौसा में 15 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह खेत पर बोरवेल में फंसी मोटर को निकाल रहा था।

Image

Dausa में बोरवेल में गिरा युवक, 15 फीट गहराई में गिरते ही मौत

दौसा: जिले के मंडावरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खेत में बने एक बोरवेल में फंसी मोटर को निकालने के दौरान मिट्टी ढह जाने से बोरवेल में 15 फुट गहराई में गिरे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी द। पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीणा ने बताया कि हेमराज गुर्जर (44) अपने घर से 400 मीटर दूर खेत पर बोरवेल में फंसी मोटर को निकाल रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी ढहने से हेमराज बोरवेल में गिर गया।

15 फुट गहराई में गिरा युवक

उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण और पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल की 15 फुट गहराई में गिरे हेमराज को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें