जयपुर

Udaipur Rape Case: फ्रांस की युवती से रेप केस में कास्टिंग कंपनी का मालिक अरेस्ट, आरोपी ने कहा- ‘हनी ट्रैप में फंसाया गया हूं’

फ्रांस से एड शूट के लिए उदयपुर आई फ्रांस की युवती से दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बॉलीवुड के लिए काम करने वाली एक कांस्टिंग कंपनी का मालिक है। आरोपी का कहना है कि उसे हनी ट्रैप का शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है।

Image

उदयपुर रेप केस का आरोपी गिरफ्तार

Udaipur News: उदयपुर में फ्रांसीसी युवती के साथ रेप की वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। वह चित्तौड़गढ़ की ओर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी बॉलीवुड में कांस्टिंग का काम करता है। आरोपी का कहना है कि उसे हनी ट्रैप में फंसाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी

29 वर्षीय आरोपी सिद्धार्थ ओझा बॉलीवुड के लिए काम करने वाली एक कास्टिंग कम्पनी का मालिक है। आरोप है कि फ्रांस से एक एड शूट के लिए आई युवती को उसने अपने जाल में फंसाया। जिसके बाद 22 जून की रात उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों उदयपुर में क्रू मेंबर्स की एक पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी के बाद आरोपी युवती को लेकर अपने न्यू भूपालपुरा स्थित फ्लैट में गया। जहां उसने युवती के साथ दरिदंगी की। जिसके बाद युवती को होटल छोड़कर फरार हो गया।

आरोपी का दावा- उसे फंसाया जा रहा

पीड़ित युवती ने 24 जून को उदयपुर के बड़गांव थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को चित्तौड़गढ़ की ओर फरार हाईवे पर दबोच लिया। आरोपी का दावा है कि उसने सलमान खान, राजकुमार राव और अक्षय कुमार जैसे बड़े नामों के साथ कास्टिंग का काम किया है। आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल में बॉलीवुड सितारों के साथ उसकी कई फोटो भी हैं। आरोपी का कहना है कि उसे हनी ट्रैप का शिकार बनाया गया है। कुछ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उसके खिलाफ साजिश रचकर उसे फंसाया है।

पुलिस ने स्पेशल जांच टीम का गठन किया

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से बॉलीवुड, TV और वेब सीरियल जगत में कास्टिंग का काम कर रहा था। इस मामले की जांच के लिए उदयपुर पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है। पुलिस ने विदेशी युवती के रेप और आरोपी के हनी ट्रैप के आरोपों की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि यह मामला हनी ट्रैप है या फिर एक और कास्टिंग काउच स्कैंडल है।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article