जयपुर

Ajmer News: बिजली के झटके की चपेट में आया पूरा परिवार, बेटी-दामाद समेत बुजुर्ग महिला ने गंवाई जान

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में निर्माणाधीन मकान की तराई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

Image

करंट की चपेट में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक के घायल होने की खबर सामने आई है। ये दर्दनाक घटना जिले के केकड़ी इलाके की है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला, उसकी दो बेटी और एक दामाद की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया बुधवार सुबह प्रेमा देवी जिनकी उम्र 60 वर्ष है, अपने दामाद और बेटी के साथ निर्माणाधीन मकान में मौजूद थी। अधिकारी ने आगे बताया कि उनका दमाद नई बनी दीवार पर पानी के पाइप से पानी का छिड़काव कर रहा था। तभी पानी दीवार के ऊपर से गुजर रही बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिस कारण करंट फैल गया और कंवरपाल को करंट लगा। उसी दौरान प्रेमा देवी और माया वहां ईंटें लगा रही थीं। करंट लगने से कंवरपाल नीचे गिरा और दोनों महिला भी उसके संपर्क में आ गई, जिससे उन्हें भी करंट लगा और तीनों की मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में प्रेमा देवी की दूसरी बेटी भी करंट की चपेट में आने से झुलस गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें