जयपुर

राजस्थान के सीकर में बड़ा बस हादसा, पुलिया से टकराई बस, 12 की मौत, 3 दर्जन से ज्यादा घायल

सीकर में हादसे की शिकार हुई बस सुजानगढ़ से नवलगढ़ जा रही थी, इसी दौरान पुलिया से टकरा गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

Image

सीकर में बड़ा बस हादसा

राजस्थान के सीकर में बड़ा बस हादसा हुआ है। एक बस पुलिया से टकरा गई है, जिसमें 12 लोगों की मौत और 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीकर में कहां हुआ बस हादसा

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास सालासर तिराहे पर आज एक निजी बस पुलिया से टकरा गई। बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में एक दर्जन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय लक्ष्मणगढ़ पहुंचाया गया, जहां एक दर्जन से अधिक घायलों की स्थिति गंभीर होने पर पहले सीकर रेफर किया गया फिर सीकर से जयपुर के लिए रेफर किया गया।

सुजानगढ़ से नवलगढ़ जा रही थी बस

घटना की सूचना मिलने पर जिले के अधिकारी व पुलिस भी मौके पर पहुंची है। बस सुजानगढ़ से नवलगढ़ जा रही थी, इसी दौरान पुलिया से टकरा गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। कल्याण अस्पताल अधीक्षक महेंद्र खीचड़ ने बताया कि आज लक्ष्मणगढ़ में बस का एक्सीडेंट हुआ था। उसमें से रिपोर्ट के अनुसार सात डेथ लक्ष्मणगढ़ में हुई है। 7 डेड बॉडी लक्ष्मणगढ़ में रखी हुई है, सीकर में 37 घायलों को लाए हैं। उनमें से 2 की तो डेड बॉडी आई थी और 3 मरीज की ट्रीटमेंट के दौरान डेथ हो गई। साथ ही गंभीर मरीज को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी लगभग 22 मरीज का ट्रीटमेंट सीकर में किया जा रहा है। कुल 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें सात की डेड बॉडी लक्ष्मणगढ़ में रखी हुई है, वहीं पांच की कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में डेड बॉडी है और सात गंभीर घायलों को जयपुर के लिए रेफर किया गया है

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article