गाजियाबाद

Ghaziabad: गाजियाबाद जिला कचहरी में बवाल, जिला जज से बदसलूकी पर वकीलों पर लाठीचार्ज, भारी पुलिस तैनात, Video

Ghaziabad : गाजियाबाद की कचहरी परिसर में मंगलवार को वकीलों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हंगामा कर रहे वकीलों को शांत करने और उन पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस बल प्रयोग में कई वकीलों के चोटिल होने की बात सामने आई है।

Ghaziabad : गाजियाबाद की कचहरी परिसर में मंगलवार को वकीलों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हंगामा कर रहे वकीलों को शांत करने और उन पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस बल प्रयोग में कई वकीलों के चोटिल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी के बारे में शिकायत करने वकीलों का समूह जिला जज के पास पहुंचा था। बताया जा रहा है कि यहां वकीलों ने जिला जज के साथ कथित रूप से बदसलूकी की जिसके बाद पुलिस को एक्शन में आना पड़ा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कचहरी परिस में सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है। जिला जज के कमरे के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज भी किया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article