जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, इन 5 जिलों में तूफानी बारिश का alert, जानें मौसम का IMD अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मॉनसून के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन, अब फिर से मॉनसून के एक्टिव होने से मौसम विभाग ने कई इलाकों में जोरदार बारिश की उम्मीद जताई है। आइए जानें आज कैसा रहेगा आज राजस्थान का मौमस-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में एक्टिव मॉनसून
  • इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश
  • IMD का Alert जारी

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने राजस्थान में एक बार फिर मॉनसून के एक्टिव होने के बाद भारी बारिश के आसार जताए हैं। राजस्थान के कई इलाकों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है । विभाग के अनुसार उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं बिकानेर और कोटा में भी शनिवार 20 जुलाई को भी कहीं कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस बार मॉनसून के एक्टिव होने के बाद विभाग ने कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राजस्थान में बारिश के आसार जताए गए हैं। जिससे कि भीलवाड़ा और राजसमंद जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश बाले इलाकों में तापमान सामान्य है। जबकि पश्चिम राजस्थान में बारिश की कमी से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार 20 जुलाई को श्रीनगर सबसे गर्म रहा। वहां तापमान 42.3 डिग्री दर्ज की गई।

अगले 3 तक होगी बारिश के आसार

मौमस विभाग के मुताबिक आज से लेकर आने वाले तीन दिनों तक बारिश की एक्टविटी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राजस्थान के कई जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान जताया गया है। जिस कारण उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में भी भारी बारिश होने के आसार है, जिसे देखते हुए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

21 से 23 जुलाई का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य से दक्षिण में शिफ्ट हो गया है, जो अब अजमेर और जैसलमेर से गुजर रही है। जिस वजह से पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं 21 से लेकर 23 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। 20 जुलाई को भी दोपहर 2 बजे के बाद कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। कल सबसे जत्यादा बारिश पीपल्दा में दर्जी की गई, जहां 66mm बारिश हुई।

राजस्थान के शहरों का तापमान
बिकानेर 42.0°C
फतेहपुर 41.8°C
चूरू 41.8°C
संगरिया 40.3°C
जैसरमेर 40.1°C
बाड़मेर 39.0°C
पिलानी 39.0°C
सीकर39.0°C
जोधपुर 37.5°C
जयपुर 37.4°C
कैसा रहा 20 जुलाई का मौसम

राजस्थान में शनिवार को बिकानेर में मौसम बदलने से बारिश पड़ी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही बिकानेर के खाजूवाला के कई इलाकों में भी तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई, जिस कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article