जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने ली करवट, इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड; जानें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Updates: पूरे देश का मौसम बदल हुआ है। कहीं दिन भर धूप खिली रहती है, तो कहीं बारिश का दौर जारी है, इसके साथ ही कहीं-कहीं ठंड ने दस्तक दे दी है। राजस्थान में भी आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़की संभावना जताई जा रही है-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। दीपावली के बाद से ठंड बढ़ रही है और मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। राज्य के लोग जल्द ही सर्दी की ठंडक महसूस करेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि ठंड पड़ने से तापमान में गिरावट होगी।

शाम होते ही ठंड का एहसास

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहा है और किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। हालांकि, दीपावली के बाद से राज्य में हवाओं में नमी बढ़ने से सर्दी का एहसास होने लगा है। दिन में धूप खिलती है लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। इस बदलाव के साथ, राजस्थान में सर्दी के आगमन के संकेत मिल रहे हैं।

आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने की उम्मीद

मौसम विभाग ने 4 नवंबर को मौसम साफ रहने और आगामी 7 नवंबर तक शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। किसी भी क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेशवासी इस बदलते मौसम के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर चुके हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने से सर्दी के आगमन के संकेत मिल रहे हैं।

जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में नवंबर के पहले पखवाड़े में दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, नवंबर के अंत से सर्दी का असर बढ़ने लगेगा और दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। जयपुरवासी जल्द ही सर्दी की ठंडक का अनुभव कर सकेंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article