जयपुर

राजस्थान में मॉनसून की बहार, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; जानें IMD अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है। मंगलवार 30 जुलाई को भी जयपुर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। वहीं अलवर में भी अच्छी बारिश पड़ी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आगामी 4 से 5 दिनों तक मॉनसून की अच्छी बारिश होगी। यहां मॉनसून के एक्टिव होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। विभाग के अनुसार राजस्थान के चूरू, बीकानेर, जैसलमेर सहित कई जगहों पर बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन दौरान कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 30 जुलाई का मौसम साफ रहा।

4 से 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मॉनसून की बारिश में कमी होने से जयपुर जैसलमेर और गंगानगर का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों में बारिश होने के आसार हैं। बतां दें 31 जुलाई को दिन भर बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं चूरू, बीकानेर और जैसलमेर में बारिश का यलो अलर्ट लगा दिया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इन दिनों मौसम में हुए बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी काफी अंतर दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का यही दौर जारी रहेगा।

राजस्थान में अबतक कितनी हुई बारिश

बता दें कि राजस्थान में अबतक 206.2mm बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही जयपुर, अलवर, सीकर, कोट, भरतपुर और बीकानेर में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग के अनुसार मॉनसून ट्रफ लाइन बीकानेर और अजमेर से होकर गुजर रही है।

कैसा रहा 30 जुलाई का मौसम

राजस्थान में मॉनसून के एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश देखने को मिली। वहीं अलवर और खैरत में शाम के समय अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही बरसात होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए।

कैसा रहेगा आगामी सप्ताह

मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का एरिया पश्चिम बंगाल और उड़ीशा के ऊपर बना हुआ है और मॉनसून ट्रफ लाइन आज भी सामान्य है। वहीं आने वाले 5 से 7 दिनों में मॉनसून के एक्टिव होने और बारिश होने के आसार हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की तो कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article