जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड की एंट्री, दिन में धूप, रात को हल्की सर्दी; जानें IMD का अपडेट

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक आज राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं आज मौदलों की आवाजाही नहीं रहेगी- आइए जानें आज राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है। ज्यादातर जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे ज्यादा तापमान श्री गंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री का का दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राज्य के ज्यादातर इलाकों में हवा की औसत मात्र करीब 50 से 80 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बदलाव की वजह से ठंड बढ़ने लगी है। राज्य का न्यूनतम तामपान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं दिन के समय धूप होने से गर्मी का एहसास होगा। वहीं शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। विभाग के अनुसार अक्तूबर के अंत तक सर्दियां पूरी तरह शुरू हो जाएगी।

कहां रहा कितना तापमान
गंगानगर 39.2
फलौदी 38.6
बीकानेर 38.3
जैसलमेर 39.2
बाडमेर 39
पिलानी 38.5
चूरू 38.4
चूरू 38.4
जोधपुर 37.5
अलवर 36.5
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसममौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राजस्थान के ज्यादातर जिलों में तापमान शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आज आसमान साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही नहीं होगी। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। विभाग के अनुसार राजस्थान के पूर्वी और पश्चिम भाग के किसी भी जिले में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article