पटना

Bihar Weather: बिहार में हल्की ठंड का एहसास, सुबह के समय कोहरे का दौर शुरू; जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलता जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम के यहां शुष्क बने रहने की संभावना है। सुबह के समय बिहार के कई इलाकों में कोहरा देखा जा सकता है। वहीं पटना सहित कटिहार और हाजीपुर की का AQI बढ़ गया है-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में शुष्क मौसम
  • कई इलाकों में छाया कोहरा
  • पटना के AQI में इजाफा

Bihar Weather: बिहार के मौसम में पूरी तरह से बदलाव होता नजर आ रहा है। मॉनसून की विदाई के बाद अब हल्की ठंड के साथ ही सुबह के समय कोहरा नजर आने लगा है। साथ ही पटना सहित कई इलाकों में हवा के AQI भी बढ़ गया है। हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। अगर सिर्फ पटना की बात करें तो पटना का AQI 219, हाजीपुर का 259 और कटिहार का 206 हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव अभी नजर नहीं आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद अब हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह के समय कोहरा भी छाने लगा है। दीवाली से पहले की हवा की गुणवत्ता (AQI) बढ़ गया है।

कैसा रहा कल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पटना, असम के ऊपर एक चक्रवादी हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से बिहार के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। पिछले 25 घंटों यहां का मौसम शुष्क रहा है। कई जिलों में बादल छाए रहे। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेलसियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री के बीच बना रहा।

बिहार में कैसा रहेगा ठंड का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार इस बार बिहार में कितनी ठंड पड़ेगी ये पश्चिम विक्षोम जिम्मेदार होते हैं। पिछले साल दिसंबर तक विक्षोम एक्टिव नहीं हुआ था। इसलिए पिछले साल दिसंबर में भी कई खास सर्दी नहीं पड़ी थी। इस बार बिहार में ठंड का मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर विभाग ने कई पूर्वानुमान नहीं लगाया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article