जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून मेहरबान, इन जिलों में भारी बारिश का Alert, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम विभाग ने 02 अगस्त और 03 अगस्त से मॉनसून की एक्टिव होने और बारिश में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की तो कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मॉनसून फिर से एक्टिव होने वाला है। विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 02 अगस्त और पश्चिम में 03 अगस्त से मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद राजस्थान के बारिश की गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी। मॉनसून के एक्टिव हो जाने से कहीं-कहीं हल्की तो कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बुधवार 31 जुलाई को भी राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश होने से जयपुर के कई इलाके जलभराव की स्थित हो गई। विभाग के अनुसार आज 1 अगस्त को भी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं आज तेज हवाओं और मेघगर्जन और वज्रपात की भी स्थिति बनी हुई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रहा है। जिस कारण आने वाले 48 घंटों में राजस्थान के उतरी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 अगस्त को भरतपुर और जयपुर के कई इलाकों मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं बीकानेर के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जयपुर, टोंक, सवाई, मधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, नागौर, बीकानेर में कहीं-कहीं पर हल्की और भरी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ राजस्थान में इन दौरान हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रति रफ्तार से चलेगी। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है।

कैसा रहेगा अगेल 2 दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 02 अगस्त से और पश्चिम राजस्थान में 03 अगस्त से मॉनसून एक्टिव होने और बारिश में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम के कहर को देखते हुए जयुपर के स्कूलों में आज विभाग ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है।

कैसा रहेगा आगामी सप्ताह

मौसम विभाग के अनुसार jकम दबाव का एरिया पश्चिम बंगाल और उड़ीशा के ऊपर बना हुआ है और मॉनसून ट्रफ लाइन भी सामान्य है। वहीं आने वाले 5 से 7 दिनों में मॉनसून के एक्टिव होने और बारिश होने आसार बने हुए हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की तो कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।

राजस्थान में अबतक कितनी हुई बारिश

बता दें कि राजस्थान में अबतक 206.2mm बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही जयपुर, अलवर, सीकर, कोट, भरतपुर और बीकानेर में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग के अनुसार मॉनसून ट्रफ लाइन बीकानेर और अजमेर से होकर गुजर रही है।

बारिश से इन इलाकों का हाल बेहाल

बारिश के वजह से जयपुर एयरपोर्ट के पास पोर्ट एरिया में भी पानी भर गया है। इसके अलावा कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर भानी भरने से ट्रेन के टाइमिंग में गड़बड़ा गई है। वहीं उदयपुर और भूपालपुरामें दुर्गा नर्सरी रोड के पास सड़क धंसने गड्ढा हो गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!