जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में दिन गर्मी तो रात में बढ़ी ठंड, इन जिलों में बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां दिन के समय धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है तो वहीं रात में खून जमा देने वाली सर्दी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने करीब 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Image

राजस्थान में मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बीते दिनों ठंड से मिली राहत के बाद अब फिर मौसम में बदलाव होने लगे हैं। राजस्थान में ठंड का असर वापस बढ़ने लगा है। हालांकि दिन से समय खिली धूप की वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन शाम होते ही राज्य के तापमान में गिरावट आने लगती है और रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

बदलते इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। सुबह-शाम के दौरान गर्म कपड़े पहने की सलाह की गई है। इस बीच बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने के लिए कहा जा रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल -

आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के 8 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पाली, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां और कोटा में बूंदाबांदी हो सकती है।

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के माउंट आबू में 25.4 डिग्री, कोटा में 25.4 डिग्री, सीकर में 26 डिग्री, जयपुर में 26.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 26.4 डिग्री, अजमेर में 27 डिग्री, चूरू में 27.7 डिग्री, बीकानेर में 28.4 डिग्री, बाड़मेर में 29.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.9 डिग्री और जैसलमेर में 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

इन जिलों में रहा सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा चूरू में 3.9 डिग्री, माउंट आबू में 4.0 डिग्री, श्रीगंगानगर 6.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.2 डिग्री, बीकानेर और कोटा में 8.4 डिग्री, जयपुर में 9.2 डिग्री, जैसलमेर में 9 डिग्री, बाड़मेर में 12 डिग्री और जोधपुर में 9.5 सेल्सियस दर्ज किया गया है।

फरवरी में बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर राजस्थान के कई जिलों पर देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फरवरी के पहले सप्ताह में राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से प्रदेश के तापमान में फिर कमी आएगी और एक बार फिर ठंड की शुरुआत होगी। फिलहाल शहर में रात के दौरान ठिठुरन वाली ठंड महसूस की जा रही है। दिन से समय धूप खिली रहने से गर्मी का अहसास हो रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article