जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, आज इन जिलों में बरसेंगे मेघ, जानें आज का मौसम कैसा रहेगा

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश के बाद ठंड फिर बढ़ने लगी है। यहां मौसम विभाग ने राजस्थान के 12 जिलों में आज हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट होने का अनुमान लगाया गया है।

Image

राजस्थान मे मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: जनवरी महीने बीतने के बाद और बसंत ऋतु की शुरुआत होने पर भी राजस्थान में ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही फरवरी महीने के पहले सप्ताह में राज्य में बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज राजस्थान के 12 जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि 3 फरवरी को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई थी, जिसके बाद से ठंड बढ़ी और लोगों को ठिठुरता हुआ देखा गया। यही कारण है कि आज, 4 फरवरी को बारिश होने से राजस्थान में ठंड और बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। आइए अब आपको बताएं किन जिलों में बरसेंगे मेघ और कहां सबसे कम रहा तापमान -

राजस्थान के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कुछ जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर और टोंक में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। बारिश के बाद से इन जिलों के तापमान में कमी आएगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर 5.3 डिग्री, पिलानी में 6.1 डिग्री, सिरोही 6.2 डिग्री, चूरू 6.5 डिग्री, सीकर 7.2 डिग्री, संगरिया 7.4 डिग्री, करौली 7.6 डिग्री, दौसा 7.8 डिग्री, बीकानेर 10.4 डिग्री, जैसलमेर 10.7 डिग्री, धौलपुर 11 डिग्री, भीलवाड़ा 12 डिग्री, बाड़मेर 12 डिग्री और जालोर 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान की बात करें तो माउंट आबू में 19.4 डिग्री, सिरोही 20 डिग्री, अलवर 21.5 डिग्री, सीकर में 22 डिग्री, पिलानी में 23.3 डिग्री, बीकानेर 24.3 डिग्री, जैसलमेर 24.8 डिग्री, नागौर 24.8 डिग्री, अजमेर 24.9 डिग्री, जयपुर में 25 डिग्री, करौली में 25 डिग्री, कोटा 25.3 डिग्री, जोधपुर 26.2 डिग्री, धौलपुर 26.3 डिग्री, दौसा 27.2 डिग्री, डूंगरपुर 27.5 डिग्री और बाड़मेर 27.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article