जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदली मौसम की चाल, बारिश के साथ होगी फरवरी की शुरुआत

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बारिश की संभावना जताई है। इस बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

Image

राजस्थान में बदली मौसम की चाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू हो गया है। हालांकि दिन से समय धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन शाम होते ही तापमान में कमी आने लगती है और रात होते-होते राजस्थानवासी ठिठुरते हुए दिखाई देते हैं। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 13 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। यहां अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच एक्टिव हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य पर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी, जिससे तापमान में कमी आ सकती है। पारा गिरने से ठंड और बढ़ेगी। आइए अब आपको बताएं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

राजस्थान में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा राजस्थान के किसी भी जिले में आज कोहरे का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कोल्ड डे का अलर्ट भी नहीं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान का मौसम साफ बना रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। धूप खिलने से प्रदेश के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। शाम होते ही एक बार फिर तापमान गिरना शुरू होगा, जिससे ठंड का स्तर बढ़ेगा।

प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इस दौरान चूरू का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा माउंट आबू और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, जोधपुर में 9.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.2 डिग्री, कोटा में 10.8 डिग्री, जैसलमेर में 10.9 डिग्री, सीकर में 12 डिग्री, बाड़मेर में 12.3 डिग्री और जयपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 34 डिग्री तक पहुंच गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article