जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत, कई जिलों में छाया घना कोहरा, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड बढ़ने लगी है। यहां न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आगामी 4 दिनों तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Weather Today: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से राजस्थान के मौसम पर भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां लगातार तापमान गिर रहा है। गिरते तापमान के कारण ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अब जैकेट में नजर आ रहे हैं। बीते कई दिनों से मौसम विभाग द्वारा राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश के 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल -

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के चूरू, सीकर, झुंझुनू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा रहता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आती है और मौसम साफ हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी राजस्थान में कोहरे का कहर जारी रहेगा।

राजस्थान में मौसम का हाल

प्रदेश के पर्वतीय स्थल माउंट आबू पर तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। माउंट आबू के बाद फतेहपुर का 9.2 डिग्री और सीकर का 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है। पिलानी में 10.7 डिग्री, चूरू में 11 डिग्री, करौली में 13.5 डिग्री, जयपुर में 14 डिग्री, बीकानेर में 14 डिग्री और जोधपुर में 14.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि प्रदेश के अजमेर, भीलवाड़ा, वनस्थली, जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, डबोक, जोधपुर, फलोदी और बीकानेर समेत कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में तेजी से कमी दर्ज की जा रही है। इन शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने राजस्थान में इस साल सर्दियों के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। जिस प्रकार इस बार मानसून में जमकर बारिश हुई थी, उसी प्रकार इस साल सर्दियां भी जमकर पड़ने वाली हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article