पटना

बिहार में ठंड के साथ प्रदूषण की मार झेल रहे लोग, आज सुबह इन जिलों में छाया कोहरा, अभी और लुढ़केगा तापमान

आज का मौसम बिहार, 19 November 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है और तापमान में भी गिरावट हो रही है। आज सुबह कई शहरों में कोहरा देखने को मिला। प्रदेश के लोग ठंड के साथ ही प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं।

Image

बिहार में बढ़ी ठंड (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो गई है। बिहार के कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है। धुंध के चलते सुबह के समय विजिबिलिटी में भी कई आई है। जिसकी वजह से यातायात पर प्रभाव दिखने लगा है। कोहरे के चलते ट्रेनों और विमान सेवाओं में असर पड़ रहा है। दिल्ली से आने वाले ट्रेनों देरी से पटना पहुंच रही हैं। कोहरे के साथ-साथ बिहार के तापमान में कमी देखने को मिल रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने का अनुमान है। फिलहाल बिहार में ठंड के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ा हुआ है। कई शहरों में हवा की क्वालिटी खराब दर्ज की जा रही है।

इन जिलों में छाया कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, सुपौल, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, गोपालगंज, सीवान, सारण सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बिहार के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

आने वाले दिनों में छाएगा मध्यम से घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 से 15 दिन बिहार के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाने की संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान है। इस दौरान विजिबिलिटी 200 से 1000 मीटर दर्ज हो सकती है।

बिहार में भी प्रदूषण की मार

बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का भी पहरा देखने को मिल रहा है। कई शहरों में हवा की क्वालिटी खराब दर्ज की जा रही है। प्रदेश की राजधानी पटना में आज सुबह 9 बजे एक्यूआई 310 रहा। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 296, अररिया में 221, समस्तीपुर का 226, सहरसा का 233, बेगूसराय का 216, गया का 228, बेतिया का 253, बक्सर का 252, और छपरा का 190 दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article