जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड से कांपे लोग, कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, जल्द राहत मिलने के नहीं आसार

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड का कहर जारी है और पूरी जनवरी लोगों को ठंड की मार झेलनी है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में कोहरे, कोल्ड डे के साथ शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।

Image

राजस्थान में ठंड से कांपे लोग

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में प्रचंड ठंड पड़ रही है। यहां कोहरे और कोल्ड वेव के साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है। ठंड से राजस्थान के लोगों का बुरा हाल हो गया है। अलाव और हीटर के सहारे लोग खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। इस भीषण ठंड में सबसे अधिक परेशानी नौकरी करने वाले लोगों को हो रही है। ठंड में बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच खांसी, जुकाम और बुखार के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग ने ठंड की स्थिति को देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल के लिए कहा जा रहा है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में कोल्ड डे और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए आपको उन जिलों के नाम बताएं -

राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां रातों के तरह ही दिन भी बहुत सर्द होगा। दिन के समय भी लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जाएगा।

कोहरे की चादर में ढके राजस्थान के यह जिले

मौसम विभाग द्वारा कोल्ड डे के साथ राजस्थान के कई जिलों में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, नागौर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, अजमेर, कोटा, झालावाड़, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ और सिरोही में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

कब मिलेगी ठंड से राहत

राजस्थान में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पूरी जनवरी राज्यवासियों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। जनवरी के पूरे महीने राजस्थान को भीषण ठंड की मार झेलनी पड़ेगी। फरवरी से मौसम में कुछ बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और ठंड के कुछ राहत मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। लेकिन यदि उस दौरान नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ तो राजस्थान के लोगों को फरवरी में भी ठंड झेलनी होगी। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि इस बार ठंड लंबी चल सकती है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 22 जनवरी तक एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना जताई गई है। इस सिस्टम के एक्टिव होते ही राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान भी गिरेगा और बारिश के बाद ठंड का स्तर और बढ़ेगा। इसी वजह से 31 जनवरी तक राजस्थान के लोगों को सर्दी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article