हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, यूपी में भी फॉग का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, यूपी में भी फॉग का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
दिल्ली में प्रदूषण कम होने पर ग्रैप-3 हटाया गया
पंजाब और हरियाणा में ठंड का सितम बरकरार
राजस्थान में कोहरे से हुई सुबह की शुरुआत
शिवपुरी में लोगों का ठंड से हाल बेहाल
दिल्ली में अगले दो दिन घने कोहरे का अलर्ट
राजस्थान के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल
आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन में कोल्ड डे, कोल्ड वेव और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में और कमी आएगी और ठंड का स्तर बढ़ेगा।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा आज दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण कुछ ही दूर का रास्ता देखना मुश्किल हो गया है। इससे सड़क यातायात प्रभावित है।
राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी है।।
कोहरे की चादर में लिपटा यूपी
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है। कोहरे से रेल यातायात भी प्रभावित है। इस दौरान कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
