जयपुर

Rajasthan Ka Mausam 29-Nov-2025: राजस्थान में बारिश ने बढ़ाई ठंड, कई जिलों में 5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Nov-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान सर्दी, कोहरे और शीतलहर का सितम अभी भी जारी है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान से 3 से 4 डिग्री और गिरेगा।

Image

राजस्थान वेदर न्यूज

Rajasthan Ka Mausam 29-Nov-2025: राजस्थान में मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा रही है तो कहीं घना कोहरा देखने को मिल रहा है। ठंड से लोग ठिठुरते नजर आ रहे है, इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते शीतलहर की स्थिति लगातार बनी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभागों में शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में कमी आई और ठंड का स्तर और बढ़ गया। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल? क्या आज भी बारिश होगी या नहीं? शीतलहर चलेगी या नहीं? इन सभी सवालों के जवाब एक साथ दें।

कैसा रहेगा राजस्थान में आज का मौसम?

राजस्थान में सुबह की शुरुआत कोहरे और ठिठुरन वाली सर्दी के साथ हुई है। प्रदेश के कई जिलों में आज घना कोहरा देखने को मिलेगा। कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने करीब 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर, राजसमंद और टोंक शामिल है। इतना ही नहीं शेखावाटी, बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड में राहत सिर्फ इस बात की है कि दिन के समय धूप खिल रही है, जिससे थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन आगामी दिनों में राजस्थान में ठंड और बढ़ेगी।

30 नवंबर को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

नवंबर महीने के आखिरी दिन यानी 30 नवंबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भाग दोनों का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, टोंक शामिल है।

क्या दिसंबर की शुरुआत भीषण ठंड के साथ होगी?

जी हां, राजस्थान में दिसंबर की शुरुआत भीषण सर्दी के साथ होगी। क्योंकि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें