जयपुर

राजस्थान का मौसम 26-June-2025: राजस्थान में मानसून का तेज, आज भी झूमकर बरसेंगे बादल, IMD ने लगाई चेतावनियों की झड़ी

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-June-2025: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और बुधवार को भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। पूर्वी जिलों में बारिश की तीव्रता अधिक रही आज भी कमोबेश यही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग ने 29 जून तक बारिश और संभावित जलभराव को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Image

राजस्थान में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-June-2025: राजस्थान पर आज भी मानसून का जोर कायम रहने वाला है। बीते दिन यानी बुधवार को राज्य में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। परेशानियों से इतर बात करें तो बारिश ने कुछ पारा गिरा दिया है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। आज भी कल की ही तरह मौसम विभाग की तरफ से चेतावनियों की झड़ी सी मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

बुधवार को पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की घटनाएं सामने आईं। बांसवाड़ा के सल्लोपट में राज्य में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई, जो 190 मिमी थी। ये अब तक हुई सबसे भारी बारिश की सूची में शामिल हो गई। कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है और अगले एक सप्ताह तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। पश्चिमी राजस्थान की तुलना में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों आज भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

पश्चिमी जिलों में भी बदला मौसम का मिजाज

राज्य के पश्चिमी हिस्सों में जैसे जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर को छोड़कर बाकी पश्चिमी इलाकों में आज बारिश की संभावना बनती दिख रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 से 29 जून के बीच इन क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है और कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

यातायात बाधित, सावधानी की अपील

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों और अंडरपासों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश के दौरान विजिबिलिटी में कमी आ सकती है और जलजमाव की स्थिति से यातायात में बाधा बढ़ने की आशंका है। सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए विभाग ने लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। पूर्वी राजस्थान में हालिया मौसम के चलते जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को भी ध्यान में रखने की जरूरत है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article