जयपुर

Rajasthan Ka Mausam 20-Nov-2025: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, सामान्य से नीचे लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-Nov-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में सर्द हवाओं की वजह से ठंड बढ़ती जा रही है, जिसके कारण पारा भी सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। यहां शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। रात के समय प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल रही है।

Image

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

Rajasthan Ka Mausam 20-Nov-2025: राजस्थान में मौसम की चाल बदली हुई है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से रात के समय प्रदेश में शीतलहर का दौर भी देखने को मिला है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी। राजस्थान में चल रही सर्द हवाओं ने भी ठंड बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सर्द हवाएं चलने से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। अभी दिसंबर की भी शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन राजस्थान में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। नवंबर के महीने में हो रही कड़ाके की ठंड में लोगों को कांपते हुए देखा जा रहा है। गर्म कपड़ों में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है।

राजस्थान के इन जिलों में लुढ़का पारा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के करीब 16 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। इस बीच राज्य के शेखावाटी क्षेत्र सबसे ठंडा बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा सीकर 5.5 डिग्री, नागौर में 5.9, दौसा में 6.7 डिग्री, जालौर में 7 डिग्री, सिहोरी में 7.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और चूरू में 8.2 डिग्री, भीलवाड़ा 8.5 डिग्री, पिलानी और करौली में 8.7 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

राजस्थान में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहेगा। सर्द हवाएं चलेंगी। सुबह के समय कहीं हल्का तो कहीं मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिलेगा। देर रात और तड़के सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी और मौसम साफ हो जाएगा। दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे कुछ हद तक ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन सूरज के डूबते ही ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article